Muharram 2023: मुहर्रम जुलूस के दौरान गोरखपुर के कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित, यहां देखें पूरा डायवर्जन
Gorakhpur News: गोरखपुर में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकलेगा। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। साथ ही रुट डायवर्जन किए गए हैं। इस दौरान कई मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे। घर से निकलने से पहले पूरा रुट डायवर्जन जरुर देखें।
यह मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर, घोष कंपनी से नखास तक व घोष कंपनी से रेती चौक तक, अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक, नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक, नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक, हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ, अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ, विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ, खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ, घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ, लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक, फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर, जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ, मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा व साइकिल का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों का करें अनुसरण
संतकबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट कर बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां या जंगल कौड़िया होते हुए भेजा जाएगा।
बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन से डायवर्ट कर रामनगर कड़जहां होते हुए भेजा जाएगा।
अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाली बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर कड़जहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्रकाश के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां होते हुए जाएंगे।
Gorakhpur News : अचानक आग लगने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मची अफरा तफरी, एक की मौत
सभी प्रकार के राजकीय वाहन व प्राइवेट वाहन आदि सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चार फाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवां चौकी होकर सोनौली की तरफ जाएंगे।
फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा बाईपास मार्ग से चार फाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर की ओर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications