Gorakhpur News : अचानक आग लगने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मची अफरा तफरी, एक की मौत
Gorakhpur News: बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी में गुरुवार रात शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग भयावह हो गयी। इस बीच भगदड मच गयी जिसमें दम घुटने से एक की मौत हो गयी। मरीजों को जल्द से जल्द बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 में बृहस्पतिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्टॉफ रूम के पास बोर्ड से निकली चिंगारी के कारण पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। आग लगने से मची भगदड में आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत हो गयी। इस वार्ड के 58 बेड पर 70 मरीज भर्ती थे।

ऊपरी मंजिल में आग की सूचना पाते ही नीचे के वार्ड नौ में भी अफरा-तफरी मच गई। वहां से भी तीमारदार मरीज को लेकर बाहर आ गए। अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया। एक घंटे तक अफरा तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरु किया। कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
उधर, घटना की सूचना पर डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए टीम गठित की है।












Click it and Unblock the Notifications