Harishankar Tiwari News: आज गोरखपुर आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज गोरखपुर आ रहे हैं। वह पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव जाएंगे।

akhilesh

Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर आएंगे। वह पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव टांडा जाएंगे। पंडित हरिशंकर तिवारी का 16 मई को निधन हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 20 मई को सुबह 10.15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 10.30 बजे से वह सड़क मार्ग से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गांव टाड़ा जाएंगे। यहां वह पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता पंडित हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देंगे। यहां से वह दोपहर 12 बजे बलिया के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम सात बजे वह गोरखपुर लौटेंगे जहां से फिर वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Harishankar Tiwai: पंडित हरिशंकर तिवारी की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का 16 मई की शाम साढ़े छह बजे निधन हो गया था। शाम छह बजे के करीब वह टहल रहे थे। फिर कुछ समय बाद उन्हें घबराहट होने लगी। डॉक्टर भी पहुंच गए लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+