Harishankar Tiwai: पंडित हरिशंकर तिवारी की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के शव यात्रा में बुधवार को हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। बड़हलगंज मुक्तिधाम पर इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Harishankar Tiwari News: पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम निधन हो गया था। बुधवार सुबह उनके गोरखपुर स्थित आवास से उनकी शव यात्रा निकाली गयी। यहां से इनका शव पैतृक गांव टांडा लाया जाएगा। जहां लोगों के अंतिम दर्शन के बाद बड़गजगंज मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Recommended Video

जब- तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा
पंडित हरिशंकर तिवारी की शव यात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। उनका शव वाहन पर था जिस पर उनके पुत्र कौशल तिवारी व विनय शंकर तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्य थे। वाहन के पीछे लोग हरिशंकर तिवारी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा का नारा लगा रहे थे। लोगों की आंखे अपने नेता को खो कर नम थी।
उमडा जनसैलाब
शव यात्रा में हर वर्ग, हर पार्टी के लोग मौजूद रहे। उनके गोरखपुर स्थित आवास से धर्मशाला चौक तक लोगों का हुजूम था। सभी शव यात्रा में शामिल होने के लिए आतुर थे। महिलाएं छतों, खिड़िकियों से इस कद्दावर नेता की शव यात्रा देख रही थी। जो जहां था वहीं थम गया। सबकी निगाहें सिर्फ और सिर्फ पंडित जी की ओर थी।












Click it and Unblock the Notifications