UP: सो रहे पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट, इस तरह दिया दर्दनाक घटना को अंजाम

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के रहने वाले मनोज निषाद की उनके बेटे ने जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

dead

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आयी है जो दिल को दहला देने वाली है। जिस पिता ने जन्म दिया, जिसने पढ़ा लिखाकर बड़ा किया उसी पिता का हत्यारा बन गया बेटा। जमीन की कुछ टुकड़े के लिए बेटे ने कभी दोबारा न मिलने वाले बाप को ही मार डाला। कुल्हाड़ी से पिता को काटने के बाद हैवान बेटा वहीं बैठा रहा।

घटना गीडा थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव की है। बेरहम बेटे ने पिता को सोते समय कुल्हाड़ी से काट दिया। हत्या करने के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा। घरवालों ने सुबह कमरे का नजारा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है।

Recommended Video

    गोरखपुर: निकाय चुनाव के लिए आप तैयार, सभी वार्डो में उतारेगी प्रत्याशी

    Gorakhpur: देर रात खेत में सोने गए व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या, सामने आ रही यह वजह
    जानकारी मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के जीतपुर के रहने वाले मनोज निषाद शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गये। शनिवार भोर में बड़े बेटे निर्मित निषाद ने उनकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हैवान बेटा शव के पास बैठा रहा। जब परिजनों ने यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। हत्या के पीछे जमीन विवाद सामने आ रहा है। मनोज अपने जमीन बेच रहा था, जिसका बेटा विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर कई दिनों से तनाव चल रहा था।

    थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की है। जमीन विवाद में यह घटना हुई है। बेटे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+