Gorakhpur: देर रात खेत में सोने गए व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या, सामने आ रही यह वजह

गोरखपुर के पीपीगंज के तिघरा में एक व्यक्ति का शव खेत में मिला है। सिर कूचकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर के पीपीगंज के तिघरा गांव में गुरुवार रात खेत की रखवाली करने गए शिवधर प्रसाद का शव शुक्रवार की सुबह खेत में मिला। उनके सिर को बुरी तरह प्रहार कर कूद दिया गया था, जबकि उनके हाथ पैर भी बदमाशों ने तोड़ दिए थे। परिजनों ने सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के तिघरा गांव के रहने वाले शिवधर प्रसाद हमेशा की तरह गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने खेत स्थित कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में खेत गए। वहां का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। शिवधर प्रसाद भूसे के समीप जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उनका सिर कूच दिया गया था और हाथ पैर तोड दिए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पत्नी का दस वर्ष पहले मौत हो चुका है। गांव की ही एक महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था। मृतक उस महिला के साथ कमरे में अक्सर रहता था। हत्या की वजह इस महिला के साथ संबंध भी बताया जा रहा है।

पीपीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में छानबीन जारी है। दो संदिग्धों को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाशफाश हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+