PM Modi करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ,दस लाख कर्मियों की होगी भर्ती

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिये भर्ती अभियान-रोजगार मेला का शुभारम्भ करेंगे।

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिये भर्ती अभियान-रोजगार मेला का शुभारम्भ करेंगे। समारोह के दौरान 75000 नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नव नियुक्त कर्मियों को सम्बोधित भी करेंगे ।

pm modi
युवाओं के रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री की निरन्तर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा । प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं।

देश भर से चयनित नये कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालय या विभागों में नियुक्त किया जायेगा। नव नियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी(अराजपत्रित) और समूह-सी । जिन पदों पर नियुक्तियाँ की जा रही हैं, उनमें केन्द्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एल.डी.सी., स्टेनो, पी.ए., आयकर निरीक्षक, एम.टी.एस. एवं अन्य सम्मिलित हैं।

Narendra Modi: प्रधानमंत्री आज दो दिन के दौरे पर पहुंचेंगे गुजरात, करेंगे डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन
ये भर्तियां मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यू.पी.एस.सी., एस.एस.सी., रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेन्सियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिये, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है। इस सम्बन्ध में नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिये देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर लखनऊ एवं कानपुर में भी समारोह आयोजित किया जायेगा, जहाँ नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+