Narendra Modi: प्रधानमंत्री आज दो दिन के दौरे पर पहुंचेंगे गुजरात, करेंगे डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो22 (DefExpo22) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री गुजरात के लिए 15670 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भी ऐलान करेंगे। गौर करने वाली बात है कि इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं, माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दीवाली के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

narendra Modi

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर स्पेश मिशन को नई रफ्तार देने की आज से शुरुआत होने जा रही है। स्पेस संबंधित डिफेंस की तैयारियों की आज 1967 आउटर स्पेस समझौते के तहत शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री जब डिफेंस मिनिस्ट्री की वेबसाइट के बटन को दबाएंगे तो इस क्षेत्र में भारत की चुनौतियों की शुरुआत होगी।

भारत सरकार ने स्पेस को लेकर पांच तकनीकी चुनौतियों की पहचान की है, जिसमे लॉन्च सिस्टम, सैटेलाइट सिस्टम, कम्युनिकेशन एवं पेलोड सिस्टम, ग्राउंड सिस्टम, सॉफ्टवेयर सिस्टम हैं। इस मिशन को लेकर इससे जुड़े तमाम अहम प्रतिभागियों से कई दौर की बैठक डिफेंस सेक्रेटरी और अडिशनल डिफेंस सेक्रेटरी स्तर पर हो चुकी है। खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस मिशन की रफ्तार पर नजर बनाए हैं, वह इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

डिफेंस एक्सपो को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह देश की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगा। दो दिन की यह प्रदर्शनी ना सिर्फ भारत की ताकत को दर्शाएगी बल्कि दूसरे देशों के उद्देश्यों को पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। अगले 25 साल में भारत रक्षा और एयरोस्पेस में सबसे आगे खड़े देशों के साथ खड़ा हो जाएगा। हम हथियारों के आयात करने वाले देश के तौर पर जाने जाते थे लेकिन अब हम इसके निर्यातक भी बन रहे हैं, यह ऐतिहासिक परिवर्तन है, जिसके हम सब गवाह बन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+