Nikay Chunav: टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा विधायकों में छिड़ी जंग

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा के दो विधायक आपस में भिड़ गए।

bjp

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हैं। सभी पार्टिया एक- एक कर अपने मेयर व पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। इसी क्रम में सीएम सिटी गोरखपुर में भी प्रत्याशियों के टिकट बंटवारे को लेकर दो विधायक आमने सामने आ गए है। इन विधायकों में पार्षद प्रत्याशी के टिकट बंटवारे को लेकर विवाद शुरु हो गया।

भाजपा टिकट बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी बैठक में दो भाजपा विधायक विपिन सिंह व देवेन्द्र प्रताप सिंह पार्षद प्रत्याशी के टिकट बंटवारे पर भिड़ गए। दोनों विधायक अपने अपने प्रत्याशी की अच्छाई गिना रहे थे। इसी बीच विवाद बढ़ गया। एक विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष से टिकट बंटवारे में धांधली होने की शिकायत भी की है। विधायकों का कहना था कि उनका क्षेत्र है तो वे बेहतर जानते हैं कि कौन सा प्रत्याशी बेहतर है और जीत सकता है। जब वार्ड नंबर 39 गायघाट, वार्ड नंबर नंबर 46 शक्तिनगर बशारतपुर और वार्ड नंबर 37 भरवलिया का नंबर आया तो इस पर विवाद शुरु हो गया।

वार्ड नंबर 39 सामान्य सीट पर ओबीसी दावेदार को प्राथमिकता देने पर विधायक विपिन सिंह और एमएमसी देवेंद्र प्रताप सिंह में बहस छिड़ गयी। एक पदाधिकारी के रिश्तेदार को टिकट देने के लिए सामान्य सीट पर ओबीसी को प्राथमिकता दी गई है।क्षेत्रीय स्क्रीनिंग कमेटी ने बृहस्पतिवार की रात में सूची तैयार ली है। शुक्रवार की रात तक पहली सूची जारी सकती है।

Gorakhpur: बाबा की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी ठेकेदार पर फायरिंग, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वार्ड की टिकट वितरण की प्रक्रिया में मनमानी व पक्षपात हो रहा है।
निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। सामान्य वर्ग की सीट पर ओबीसी के उम्मीदवार को सूची में प्राथमिकता दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+