Gorakhpur: बाबा की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी ठेकेदार पर फायरिंग, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ठेकेदार पर फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा की हत्या का बदला लेने के लिए पोते ने इस घटना की साजिश रची थी।.

ssp

Gorakhpur News: गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस व सर्विलांस टीम ने रविवार को ठेकेदार को गोली मारने के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों ने 29 मार्च को गोरखपुर के भगत चौराहे के पास मकान का निर्माण कार्य करा रहे हिस्ट्रीशीटर शशि मौलि शुक्ला को गोलियों से छलनी कर दिया था। जिनका गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सिंह ने बताया कि बेलीपार थानाक्षेत्र के कनईल गांव के रहने वाले शशि मौली शुक्ला जो गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र के भगत चौराहे के पास मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे, इन पर चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इन चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि गांव के रहने वाले अर्पित उर्फ अमन शुक्ला ने अपने दादा की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। अर्पित के दाद श्री प्रकाश शुक्ला की हत्या 1995 मे हुई थी जिसमे शशिमौली शुक्ला मुल्जिम बने थे और जेल गये थे । अर्पित शुक्ला जब बड़ा हुआ तो अपने दादा की हत्या का बदला लेने के लिए अपने गांव के नाबालिग लड़के व उसने अपने बुआ के लड़के (बाल अपचारी) जो आजमगढ़ का रहने वाला है उससे वार्ता किया और वह उक्त काम के लिए अपने साथ आकाश कुमार पुत्र जियालाल निवासी बड़हरिया संजरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को लेकर 29 मार्च को ग्राम कनईल आया। जहाँ पर अर्पित शुक्ला तथा गाँव के लड़के एवं आजमगढ़ के दोनो लड़के मिले । वहाँ से अर्पित अपने दोनो आजमगढ़ के साथियों के साथ गोरखपुर आया जहाँ उसका साथी मन्टू उर्फ देवेश द्विवेदी पुत्र प्रेमनरायन निवासी कजाकपुर न्यू कालोनी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर मिला। चारो लड़को के पास असलहा था ये लोग शशि मौली शुक्ला की गाड़ी जहाँ खड़ी थी वहाँ शशि मौली शुक्ला के आने का इंतजार करने लगे। कुछ ही समय बाद शशि मौली शुक्ला पानी लेने के लिए गाड़ी के पास आये जहाँ पर सभी चारो बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। जिसमे शशि मौली शुक्ला को कुल चार गोली लगी। उसके बाद चारो लड़के वहाँ से भाग गये। शशि मौली शुक्ला को दवा इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया । भागते समय अर्पित शुक्ला अपनी मोटरसाईकिल से आजमगढ़ के दोनो लड़को को साथ लेकर निकल गया एवं बेलीपार थाना के ग्राम महाडीह के रितेश शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला थाना बेलीपार जो पूर्व का साथी है उसके घर पर आया एवं वहाँ से आजमगढ़ के लड़को को अपनी मोटरसाईकिल दे दिया एवं वहाँ से रितेश शुक्ला के साथ क्रेटा गाड़ी रितेश की है उससे निकल गये। मोटरसाईकिल से दोनो लड़के निकल गये। देवेश उर्फ मंटू अपने गाड़ी से वहाँ से फरार हो गया ।

ssp

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि दो अप्रैल को भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि अरोपी अर्पित शुक्ला व आकाश कुमार अपने रूकने के ठीकाने पर जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग शुरु कर दी। रामपुर हनुमान तिराहा के पास दोनों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसमें पुसिस मुठभेड़ के दौरान चिड़ियाघर के पास अभियुक्त आकाश कुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का दवा इलाज बीआरडी मेडिकल कालेज मे चल रहा है । उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल दो जिन्दा तथा 02 खोखा कारतूस बरामद किया गया तथा अर्पित शुक्ला की मोटरसाईकिल यूपी 53 सीक्यू 6884 भी बरामद की गयी । अर्पित शुक्ला रात्रि का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा । इसी क्रम मे थाना रामगढ़ताल पुलिस द्वारा घटना मे फायरिंग करने वाले बाल अपचारी और घटना का षडयन्त्र करने वाले बाल अपचारी जो पूरे घटना कराने का सुटर आजमगढ़ से बुलाया था जिसके बुआ का लड़का आजमगढ़ से आया और घटना किये और घटना बाद अर्पित को भगाने मे सहयोग करने वाला अभियुक्त रितेश पुत्र राकेश शुक्ला निवासी महाडीह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । एवं आजमगढ़ के बाल अपचारी जो घटना मे सम्मिलित था के पास से घटना मे प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 32 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया ।

Recommended Video

    ठेकेदार गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना रामगढ़ताल, वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह थाना रामगढ़ताल, उप निरीक्षक गोपाल यादव थाना रामगढ़ताल, उप निरीक्षक अभय नरायन सिंह थाना रामगढ़ताल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    .

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+