Gorakhpur News: मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस में अब यात्रियों की मिलेगी यह सुविधा
मुजफ्फरपुर से देहरादून की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।रेलवे ने मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए बेडरोल की सुविधा देगा।इसी सप्ताह से यात्रियों को बेडरोल (कंबल, चादर, तकिया, तौलिया) मिल
गोरखपुर,1सितंबर: मुजफ्फरपुर से देहरादून की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।रेलवे ने मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए बेडरोल की सुविधा देगा।इसी सप्ताह से यात्रियों को बेडरोल (कंबल, चादर, तकिया, तौलिया) मिलेगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे की सभी 54 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीन सितंबर से 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर और पांच सितंबर से 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून में बेडरोल मिलने लगेगा। अब लखनऊ मंडल की 36 जोड़ी, वाराणसी मंडल की 13 जोड़ी एवं इज्जतनगर मंडल की 05 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल दिया जाने लगा है।वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल की सभी ट्रेनों में पहले से ही बेडरोज की आपूर्ति की जा रही है।
लखनऊ मंडल में 28 अगस्त से 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, 15018/15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15027/15028 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, 15005/15006 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस-गोरखपुर, 12535/12536 लखनऊ जं.-रायपुर-लखनऊ जं. गरीबरथ एक्सप्रेस एवं 12593/12594 लखनऊ जं.-भोपाल-लखनऊ जं. गरीब रथ एक्सप्रेस में सुविधा शुरू की गई है।
रेलवे के इस कदम से रेल यात्रियों को सफर में सुविधा होगी। अब यात्रियों को कंबल, चादर का बोझ उठा कर सफर नहीं करना होगा। कोरोना संक्रमण के बाद हुए लॉकडाउन के बाद से यात्रियों को सफर के दौरान बेडरोल की सुविधा नहीं मिल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications