Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरु की यह पूजा स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की है। इससे पूर्वांचलवासियों को यात्रा में सुविधा होगी। छठ पर्व व दीपावली के मद्देनजर रेलवे ने यह सुविधा उपलब्ध कराई है। गोरखपुर के रास्ते बढ़

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की है। इससे पूर्वांचलवासियों को यात्रा में सुविधा होगी। छठ पर्व व दीपावली के मद्देनजर रेलवे ने यह सुविधा उपलब्ध कराई है। गोरखपुर के रास्ते बढ़नी से शालीमार के बीच एक फेरा में छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी।

train

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 08117/08118 नंबर की शालीमार-बढ़नी-शालीमार छठ स्पेशल चलाई जाएगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 लगाए जाएंगे।

08117 नंबर की शालीमार-बढ़नी छठ स्पेशल 27 अक्टूबर को शाम 07.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टाटानगर, पुरूलिया, कोडरमा, गया, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, औड़िहार, मऊ, भटनी, देवरिया के रास्ते दूसरे दिन गोरखपुर से शाम को 07.45 बजे छूटकर रात 10. 00 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
08118 नंबर की बढ़नी-शालीमार छठ स्पेशल 29 अक्टूब को सुबह 08.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन आनंदनगर होते हुए गोरखपुर से 10.45 बजे छूटकर देवरिया, भटनी, मऊ, जौनपुर, वाराणसी जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया और टाटानगर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 10.00 बजे शालीमार पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित रसड़ा-फेफना खंड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में दर्जन भर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 15 और 19 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 15 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 60 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।

Gorakhpur Airport से दिल्ली व मुबंई के लिए बढ़ेगी उड़ानों की संख्या
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुुविधा के लिए अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है। लोगों की सुविधा के लिए परिवहन 17 अक्टूबर से गोरखपुर परिक्षेत्र से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+