Gorakhpur Airport से दिल्ली व मुबंई के लिए बढ़ेगी उड़ानों की संख्या
गोरखपुर एयरपोर्ट से जल्द ही विस्तारा व एयर एशिया विमानन कंपनियां अपनी सेवा शुरु करेंगी।नए साल तक यह अपनी सेवा शुरु कर सकती हैं।ये कंपनियां दिल्ली व मुबंई के लिए हवाई सेवा उपलब्ध कराएंगी।
Gorakhpur Airport: गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।जल्द ही इस एयरपोर्ट से दो और विमानन कंपनियां जुड़ने वाली हैं।जी हां दो नई विमानन कंपनियां हैं एयर एशिया और विस्तारा जो जल्द ही यहां से अपनी सेवा शुुरु करेंगी। यह सेवा दिल्ली व मुंबई के यात्रियों के लिए है। नए साल पर यात्रियों को यह तोहफा मिल सकता है।इसके साथ ही गोरखपुर एयरपोर्ट पर लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही है।यात्रियों के लिए शॉपिग मॉल,रेस्टोरेंट सहित कई अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी।

एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक,दो नई विमानन कंपनियां विस्तारा एंव एयर एशिया यहां से अपनी सेवा शुरु करना चाहती हैं।बातचीत का क्रम जारी है।यह सेवा दिल्ली व मुबंई के यात्रियों को मिलेगी।नए साल में इन दोनों कंपनियों की सेवा शुुरु करने की संभावना है।
यात्रियों का आवागमन होगा सुलभ
एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सियां अटैच की जाएंगी।यात्री टर्मिनल पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी।आवागमन सुगम होगा।गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया जा रहा है।जिसके शुुरु होने के बाद से नए टर्मिनल में तीन सौ से अधिक यात्री बैठ सकेंगे।इसके साथ ही यहां आने वाले यात्रियों के लिए रेस्टोरेंट व शॉपिंग मॉल खोलने की भी तैयारी है। दिसंबर माह तक यह सुविधा मिलने की संभावना है।नए टर्मिनल का निर्माण 11 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
बढ़ रही यात्रियों की संख्या
गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।वर्तमान समय में कुल 12उड़ाने हैं जो मुंबई,दिल्ली,लखनऊ,कोलकाता,हैदराबाद,प्रयागराज,वाराणसी के लिए हैं।धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
एयरपोर्ट के माध्यम से बढ़ रहा पर्यटन गोरखपुर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में शामिल हैं।सीएम सिटी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा ह।यहां आए दिन कोई न कोई बड़ी परियोजना क्रियान्वित की जा रही है।गोरखनाथ मंदिर,गीता प्रेस,गीता वाटिका,विष्णु मंदिर सहित आस-पास के जिलों के कई स्थल पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।ऐसे में विमान सेवा बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद है।हवाई सेवा से यहां के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिला है।लोगों का आवागमन सुगम हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications