Puja Special Train : उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल व असम के यात्रियों के लिए रेलवे की खास सौगात
छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल व असम के यात्रियों को राहत देने के लिए पूजा स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से डिब्रूगढ़ और गोरखपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी।
Puja Special Train: छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल व असम के यात्रियों को राहत देने के लिए पूजा स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से डिब्रूगढ़ और गोरखपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी। सीपीआर पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 05977 नंबर की गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल एक नवंबर को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 07.50 बजे रवाना होकर सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, कटिहार और न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए दूसरे दिन रात 08.50 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

रेलवे 05777/05778 नंबर की गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर स्पेशल 30 और 31 अक्टूबर को एक फेरा में चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 30 अक्टूबर गोरखपुर से शाम 05.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी होते हुए दूसरे दिन सुबह 09.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर स्पेशल 31 अक्टूबर को न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर बाद 02.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कटिहार, बरौनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और सीवान होते हुए दूसरे दिन सुबह 04.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
Puja Special Train: उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व मुबंई के यात्रियों की राह होगी आसान
प्रेशराइज्ड फ्लशिंग सिस्टम ट्रेनों के बायो टायलेट में लगाये जाने से पानी की क्षति नहीं होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोचों में लगे बायोटायलेट में प्रेशराइज्ड फ्लशिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंकज कुमार सिंह के अनुसार कोचों के शौचालयों में आधुनिक तकनीकी युक्त प्रेशराइज्ड फ्लशिंग सिस्टम लगने शुरू हो गए हैं। पहले चरण में कुल 380 एलएचबी कोचों में किया जाना है, जिसमें से 15 कोचों में लगाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications