Puja Special Train: उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व मुबंई के यात्रियों की राह होगी आसान
रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की हो रही भीड़ के मद्देनजर गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस फेरों में वृद्धि की हैं। 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल को एक फेरे के लिए चलाने का निर्णय लिया है।ट्रेन दो न
Puja Special Trains: रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की हो रही भीड़ के मद्देनजर गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस फेरों में वृद्धि की हैं। 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल को एक फेरे के लिए चलाने का निर्णय लिया है।ट्रेन दो नवंबर व तीन नवंबर को चलेगी। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरो पंकज कुमार सिंह ने दी है।

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल दो नवंबर को गोरखपुर से सुबह 4.10 प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 4.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 3 नवंबर को शाम 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-बाराबंकी खंड स्थित मल्हौर यार्ड में रेलवे क्रासिंग के स्थान पर सब-वे निर्माण, दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 60 मिनट, लखनऊ जं. से 30 अक्तूबर को चलने वाली 12532 लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 30 मिनट रि-शेड्यूल कर चलाई जाएगी। लखनऊ जं. से 29 अक्तूबर को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस
गाड़ी संख्या 02105 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 5.15 बजे से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 02106 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर को गोरखपुर स्टेशन से सुबह 3 बजे से चलेगी।
रास्ते में यह गाड़ी कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औनिहार, मऊ, बेल्थरा रोड, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें फर्स्ट एसी का 1, सेकंड एसी का 1, थर्ड एसी के 2, स्लीपर क्लास के 10, जनरल के 6, एलएलआरडी के 2 समेत 22 कोच रहेंगे।

दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
-गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्स. स्पेशल 29 तक तथा गोरखपुर से दादर के मध्य सप्ताह में चार दिन यह गाड़ी 01028 गोरखपुर-दादर एक्स स्पेशल 1 दिसंबर तक चलेगी।
-गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्स. स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को दादर से दोपहर 2.15 बजे से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्स स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से 1 दिसंबर तक सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 2.25 बजे से चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications