Indian Railway: मनकापुर-अयोध्या धाम सहित कई स्पेशल गाड़ियों का परिवर्तित हुआ मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railay News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु 04241 04242 मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर 04257/04258 मनकापुर-अयोध्या धाम-मनकापुर अनारक्षित विशेष गाड़ियों को मेमू गाड़ियों में परिवर्तित कर दिया गया है एवं 04259/04260 मनकापुर-अयोध्या धाम-मनकापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार अयोध्या कैण्ट तक 25 जनवरी,2024 से निम्नवत किया जायेगा ।
विस्तारित मार्ग पर 25 जनवरी,2024 से 04259 मनकापुर-अयोध्या कैण्ट अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर से 09.35 बजे प्रस्थान कर टिकरी से 09.51 बजे, नबावगंज(गोण्डा) हाल्ट से 10.02 बजे, कटरा से 10.21 बजे, रामघाट हाल्ट से 10.31 बजे, अयोध्या धाम जं0 से 10.57 बजे तथा आचार्य नरेन्द्र देव नगर से 11.08 बजे छूटकर अयोध्या कैण्ट 11.20 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: गोण्डा-सीतापुर एक्सप्रेस सहित रेलवे ने निरस्त की ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
विस्तारित मार्ग से 25 जनवरी,2024 से 04260 अयोध्या कैण्ट-मनकापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी अयोध्या कैण्ट से 11.45 बजे प्रस्थान कर आचार्य नरेन्द्र देव नगर से 11.58 बजे, अयोध्या धाम जं0 से 12.12 बजे, रामघाट हाल्ट से 12.19 बजे, कटरा से 12.29 बजे, नबावगंज (गोण्डा) हाल्ट से 12.40 बजे तथा टिकरी से 12.50 बजे छूटकर मनकापुर 13.20 बजे पहुंचेगी।
महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने 22 जनवरी,2024 को यात्रियों के सुविधा हेतु सुगम एवं संरक्षित गाड़ी संचलन के निगरानी के क्रम में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक कार्यालय स्थित आपदा प्रबन्धन कक्ष का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के उपरान्त परिचालन विभाग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर ने कटरा, रामघाट हाल्ट एवं मनकापुर स्टेशनों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं तथा संरक्षित टेªन संचलन की मॉनिटरिंग के लिये अधिकारियों को निर्देश दिया ।












Click it and Unblock the Notifications