Indian Railway: गोण्डा-सीतापुर एक्सप्रेस सहित रेलवे ने निरस्त की ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
Indian Railway News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के मैजापुर स्टेशन पर 24 एवं 25 जनवरी,2024 को इलेक्ट्रानिक इण्टरलॉकिंग कार्य के लिये नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निर्धारण/नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा ।
निरस्तीकरण - गोण्डा से 24 एवं 25 जनवरी,2024 को चलने वाली 05453/05454 गोण्डा-सीतापुर गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

मार्ग परिवर्तन
- बरौनी से 24 एवं 25 जनवरी,2024 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रन के रास्ते चलाई जायेगी ।
- नई दिल्ली से 24 एवं 25 जनवरी,2025 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-ऐषबाग-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 24 एवं 25 जनवरी,2024 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रन के रास्ते चलाई जायेगी ।
- नई दिल्ली से 24 एवं 25 जनवरी,2025 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-ऐषबाग-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- ग्वालियर से 24 जनवरी,2025 को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-भटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस-वाराणसी-औड़िहार-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 24 जनवरी,2024 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भटनी-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भटनी-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी ।
- दरभंगा से 24 एवं 25 जनवरी,2024 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रन के रास्ते चलाई जायेगी ।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी,2024 को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर गोण्डा में यात्रा समाप्त करेगी । यह गाड़ी गोण्डा से लखनऊ जं0 के मध्य निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं0 से 24 एवं 25 जनवरी,2024 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर गोण्डा से चलाई जायेगी । यह गाड़ी लखनऊ जं0 से गोण्डा के मध्य निरस्त रहेगी ।
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण-
- गोरखपुर से 24 जनवरी,2024 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- छपरा से 24 जनवरी,2024 को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जं0 एक्सप्रेस छपरा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से 24 जनवरी,2024 को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस (मुम्बई)-गोरखपुर एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- कटिहार से 24 जनवरी,2024 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- गुवाहाटी से 24 जनवरी,2024 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications