Indian Railway: बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
Railway Update News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल के पलवल-मथुरा जं0 खण्ड पर स्थित मथुरा जं0 स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग के लिये 27 नवम्बर,2023 से 21 जनवरी एवं 06 फरवरी से 21 मार्च,2024 तक प्री-नान इण्टरलॉक कार्य एवं 22 जनवरी से 05 फरवरी,2024 तक नान-इण्टरलॉक कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। आप यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
मार्ग परिवर्तन
- बांद्रा टर्मिनस से 10 जनवरी,2024 से 04 फरवरी,2024 तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आगरा फोर्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगरा कैण्ट-भांडई-उदी मोड-इटावा के रास्ते चलाई जायेगी ।
- बरौनी से 11 जनवरी,2024 से 05 फरवरी,2024 तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा फोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-उदी मोड -भांडई-आगरा कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी ।
- मुजफ्फरपुर से 11, 18, 25 जनवरी,2024 तथा 01 फरवरी,2024 को चलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-सावरमती एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा फोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-उदी मोड-भांडइ-आगरा कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी ।
- सावरमती से 13, 20, 27 जनवरी,2024 तथा 03 फरवरी,2024 को चलने वाली 15270 सावरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आगरा फोर्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगरा कैण्ट-भांडइ-उदी मोड-इटावा के रास्ते चलाई जायेगी ।

Railway: डिब्रूगढ़-लालगढ़ व सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के आगमन व प्रस्थान समय में रेलवे ने किया यह परिवर्तन
- सूरत से 12, 19, 26 जनवरी,2024 तथा 02 फरवरी,2024 को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग ग्वालियर-आगरा कैण्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा के रास्ते चलाई जायेगी ।
- मुजफ्फरपुर से 14, 21, 28 जनवरी,2024 तथा 04 फरवरी,2024 को चलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा कैण्ट-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी ।
- गोरखपुर 11, 18, 25 जनवरी,2024 तथा 01 फरवरी,2024 को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा कैण्ट-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी ।
- ओखा से 14, 21, 28 जनवरी,2024 तथा 04 फरवरी,2024 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग ग्वालियर-आगरा कैण्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा के रास्ते चलाई जायेगी ।
- वेरावल से 15, 22, 29 जनवरी,2024 को चलने वाली 12945 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आगरा फोर्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगरा कैण्ट-भांडई- उदी मोड ़-इटावा के रास्ते चलाई जायेगी ।
- बनारस से 17, 24, 31 जनवरी,2024 को चलने वाली 12946 बनारस-वेरावल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा फोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-उदी मोड-भांडई-आगरा केैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications