Railway: डिब्रूगढ़-लालगढ़ व सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के आगमन व प्रस्थान समय में रेलवे ने किया यह परिवर्तन
Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस के लखनऊ स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के समय में परिवर्तिन किया गया है। डिब्रूगढ़ से 04 जनवरी,2024 से चलाई जा रही 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशन पर 05.10 बजे पहुंचकर 05.20 बजे छूटेगी ।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वंदेभारत ट्रेन के संचलन समय को ध्यान में रखते हुये सहरसा से 04 जनवरी,2024 से चलाई जा रही 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के संचलन समय में निम्नवत परिवर्तन किया गया है।

- सहरसा से 04 जनवरी,2024 से चलाई जा रही 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गोविन्दगढ़ से 18.10 बजे, लुधियाना से 19.25 बजे, फगवाड़ा से 19.56 बजे, जलन्धर सिटी से 20.35 बजे तथा व्यास से 21.07 बजे छूटकर अमृतसर 22.05 बजे पहुंचेगी।
यात्री जनता की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा 19716/19715 गोमतीनगर-जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस का कायमगंज स्टेशन पर 06 जनवरी, 2024 से प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव अगले आदेश तक प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
फलस्वरूप गोमतीनगर से 06 जनवरी, 2024 से प्रस्थान करने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस 22.34 बजे कायमगंज स्टेशन पहुँचकर 22.36 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार जयपुर से 07 जनवरी, 2024 से प्रस्थान करने वाली 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 04.58 बजे कायमगंज स्टेशन पहुँचकर 05.00 बजे प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications