Indain Railway: वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी- तारीघाट स्टेशनों पर कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें
रेलवे ने वाराणसी मंडल के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं।

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल अन्तर्गत गाजीपुर सिटी-तारीघाट स्टेशनों के मध्य नई लाइन के कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इण्टरलॉकिंग- नान इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा ।
निरस्तीकरण
- छपरा से 11 से 17 जून,2023 तक प्रस्थान करने वाली 051
35 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- औंड़िहार से 11 से 17 जून,2023 तक प्रस्थान करने वाली 05136 औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- बलिया से 15 से 17 जून,2023 तक प्रस्थान करने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- प्रयागराज रामबाग से 15 से 17 जून,2023 तक प्रस्थान करने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- छपरा से 15 से 17 जून,2023 तक प्रस्थान करने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- वाराणसी सिटी से 15 से 17 जून,2023 तक प्रस्थान करने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
शार्ट टर्मिनेशन
- छपरा से 10 जून,2023 को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार के स्थान पर बलिया़ में यात्रा समाप्त करेगी ।
नियंत्रण
- बरौनी से 15 जून,2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस पूर्व-मध्य रेलवे में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
Indian Railway: सात ज्योर्तिलिंगों के साथ करें द्वारिकाधीश के दर्शन, इस तिथि से चलेगी भारत गौरव
मार्ग परिवर्तन
- नाहरलगुन से 10 जून,2023 को प्रस्थान करने वाली 09526 नाहरलगुन-ओखा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सोनपुर-छपरा ग्रामीण-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-वाराणसी जं0 के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोनपुर-पाटलिपुत्र-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0-वाराणसी जं0 के रास्ते चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications