Indian Railway: सात ज्योर्तिलिंगों के साथ करें द्वारिकाधीश के दर्शन, इस तिथि से चलेगी भारत गौरव
भारत गौरव ट्रेन पर्यटकों को सात ज्योतिर्लिगों की यात्रा कराएगी। यात्रा से पूर्व पूरी अपडेट यहां देख सकते हैं।

Indain Railway Bharat Gaurav Train News: सम्पूर्ण भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। हमारे पर्यटन स्थलों और भारत गौरव को लोकप्रिय बनाने के लिये आईआरसीटीसी द्वारा हिन्दू श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ, द्वारिकाधीश, नागेश्वर, त्रयम्बकेश्वर, घृणेश्वर एवं भीमा शंकर सहित कुल 7 ज्योर्तिलिंग सहित द्वारिकाधीश के दर्शन यात्रा के लिये गोरखपुर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 22 जून से 01 जुलाई,2023 तक 09 रात्रि एवं 10 दिन के लिये चलाई जायेगी। इस गाड़ी का बोर्डिंग प्वाइंट गोरखपुर, बस्ती मनकापुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेण्ट्रल, उरई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 रहेगा ।
ऐसे करें टिकट बुक
इस गाड़ी में यात्रा हेतु आईआरसीटीसी के वेबसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है। टिकट पैकेट कास्ट रू0 18,466 रुपये से आरम्भ है, जिस पर रू0 905 रुपये प्रति माह पर ईएमआई. की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह रहेगा रुट
07 ज्योर्तिलिंग यात्रा ट्रेन (भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन) विभिन्न स्टेशनों पर टूरिस्ट बोर्डिंग ठहराव प्रदान करत हुये 22 जून,2023 को गोरखपुर से 00.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 01.20 बजे, मनकापुर से 02.31 बजे, अयोध्या कैेण्ट से 03.25 बजे, बाराबंकी से 05.18 बजे, लखनऊ से 05.58 बजे, कानपुर से 07.23 बजे, उरई से 09.24 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्षन से 11.33 बजे, ललितपुर से 13.12 बजे छूटकर उज्जैन 20.09 बजे पहुंच कर रात्रि ठहराव करेगी । यह गाड़ी उज्जैन से 24 जून,2023 को 18.00 बजे प्रस्थान कर 25 जून,2023 को वेरावल (सोमनाथ)09.36 बजे पहुंचकर पूरे दिन का टूरिस्ट हाल्ट देते हुये उसी दिन 20.00 बजे प्रस्थान कर 26 जून,2023 को 02.56 बजे द्वारिका पहुंचेगी। द्वारिका में पूरे दिन का टूरिस्ट हाल्ट देते हुये उसी दिन द्वारिका से 21.00 बजे प्रस्थान कर 27 जून,2023 को नासिक रोड 16.59 बजे पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी।
नासिक रोड से 28 जून,2023 को प्रातः खाली रेक औरंगाबाद जायेगी । औरंगाबाद से यह गाड़ी 28 जून,2023 को 23.30 बजे प्रस्थान कर 29 जून,2023 को 06.37 बजे पुणे पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट करेगी।
सात ज्योतिर्लिग यात्रा के वापसी यात्रा के लिये पुणे से 23.00 बजे प्रस्थान कर 30 जून,2023 को मनमाड से 04.35 बजे, भुसावल से 07.55 बजे, इटारसी से 13.30 बजे, भोपाल से 15.17 बजे, ललितपुर से 19.02 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 से 20.45 बजे, 01 जुलाई,2023 को कानपुर से 00.51 बजे, लखनऊ से 02.21 बजे, बाराबंकी से 02.56 बजे, अयोध्या कैण्ट से 04.49 बजे,मनकापुर से 05.43 बजे तथा बस्ती से 06.54 बजे छूटकर गोरखपुर 08.04 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी ।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा पेण्ट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 14 अत्याधुनिक आरामदायक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
यह है किराया
इस ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन में इकानॉमी(शयनयान) श्रेणी में यात्रा के लिए प्रति व्यस्क रू0 18466 रुपये तथा 05 से 11 वर्ष तक के प्रति बच्चे के लिए रू0 17350 रुपये यात्रा मूल्य निर्धारित किया गया है। स्टैण्डर्ड (वातानुकूलित तृतीय) श्रेणी में यात्रा के लिये प्रति व्यस्क रू0 30,668 रुपये तथा 05 से 10 वर्ष तक के प्रति बच्चे के लिये रू0 29,356 रुपये यात्रा मूल्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कम्फर्ट (वातानुकूलित द्वितीय) श्रेणी के यात्रा के लिये प्रति व्यस्क रू0 40,603 रुपये तथा 05 से 11 वर्ष के लिये प्रति बच्चे के लिये रू0 39,028 रुपये यात्रा मूल्य निर्धारित किया गया है। इस गाड़ी में कम्फर्ट श्रेणी में 49, स्टैण्डर्ड श्रेणी में 70 तथा इकोनॉमी श्रेणी में 648 बर्थ सहित कुल 767 बर्थ उपलब्ध है। इस मूल्य में रात्रि ठहराव तथा स्नान आदि के लिये होटल/धर्मशाला की सुविधा पैकेज कैटेगरी के अनुसार दी जायेगी । इस यात्रा मूल्य में सुबह का चाय, नाश्ता, दोपहर का तथा रात्रि का शाकाहारी भोजन दिया जायेगा । यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिये आई.आर.सी.टी.सी. के पूर्व मैनेजर उपलब्ध रहेंगे।
इस गाड़ी के टिकट निरस्तीकरण नीति के अन्तर्गत आरक्षित टिकटों का यात्रा तिथि से 15 दिन पूर्व निरस्त कराने पर रू0 250 प्रति यात्री, 08 से 14 दिन पूर्व निरस्त कराने पर पैकेट कास्ट का 25 प्रतिशत, 04 से 07 दिन पूर्व निरस्त कराने पर पैकेट कास्ट का 50 प्रतिशत निरस्तीकरण चार्ज लगेगा तथा 04 दिन के अन्दर आरक्षण निरस्त कराने पर कोई धनराशि वापस नही होगा ।
पूर्वोत्तर रेलवे की यह तीसरी भारत गौरव यात्रा है, इस ट्रेन से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन के आधुनिक सुविधायुक्त एल.एच.बी. कोचों में अतिरिक्त प्रावधान जैसे कि सभी कोचों में सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है, एक स्लीपर कोच में पूजा घर भी बनाया गया है। सभी कोचों में फायर अलार्म सिस्टम एवं बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के लिये एयर स्प्रिंग लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications