Gorakhpur News: धान खरीद को लेकर बड़ी खबर,इन समितियों पर नहीं होगी खरीद,देखें पूरी अपडेट
धान खरीद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार सहकारिता विभाग से पंजीकृत समितियों पर खरीद नहीं की जाएगी। इस बार केवल विपणन विभाग एवं सहकारिता विभाग के सीधे नियंत्रण वाली समितियों पर ही खरीद कराई जाएगी।
Gorakhpur News: धान खरीद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार सहकारिता विभाग से पंजीकृत समितियों पर खरीद नहीं की जाएगी। इस बार केवल विपणन विभाग एवं सहकारिता विभाग के सीधे नियंत्रण वाली समितियों पर ही खरीद कराई जाएगी। इस बदलाव के बाद भी गोरखपुर में 125 क्रय केंद्रों को अनुमोदन मिल चुका है । धान क्रय की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

गोरखपुर जिले में 125 क्रय केंद्र अनुमोदित हैं। सहकारिता विभाग से पंजीकृत निजी समितियों को इस सूची से हटाना पड़ा। उनमें विपणन विभाग एवं सहकारिता विभाग के सीधे नियंत्रण वाली समितियां ही शामिल हैं। शासन की ओर से 131 केंद्र खोलने का लक्ष्य दिया गया है। पिछले साल 148 केंद्र खोले गए थे। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य दो हजार 40 रुपये प्रति क्विंटल है।
Paddy Farming : किसान DSR तकनीक से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, कम पानी में होगी धान की फसल
जिले में अब तक सात हजार किसानों का पंजीकरण किया गया है। एक केंद्र पर 600 क्विंटल धान खरीदा जा सकेगा। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि दो हजार गांठ बोरे उपलब्ध हैं। तौल मशीन सभी केंद्रों पर उपस्थित है । किसान पंजीकरण जरुर करा लें। इस बार धान खरीद का लक्ष्य बढ़ा हुआ है। एक लाख 80हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। पिछले साल यह 68 हजार मीट्रिक टन था।












Click it and Unblock the Notifications