IG Gorakhpur जे रविन्दर गौड ने की खास पहल, निरीक्षक व एसआई को मिली यह नई जिम्मेदारी

गोरखपुर के आईजी जे रविन्दर गौड ने कोर्ट में अधिक से अधिक मामलों की पैरवी के लिए एसआई व निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी है।

ig

Gorakhpur News: गोरखपुर रेंज के आईजी जे रविन्दर गौड ने मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए खास पहल की है। इस खास पहल से लंबे समय से लंबित पड़े मुकदमों की जल्द सुनवाई कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी। लंबित केसों की कोर्ट में पैरवी निरीक्षक व एसआई द्वारा की जाएगी। जनपद में तैनात प्रत्येक निरीक्षक व एसआई को दो-दो मुकदमों की पैरवी करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

आईजी गोरखपुर जे रविन्दर गौड ने बताया कि मुकदमों की अधिक से अधिक कोर्ट में पैरवी की जा सके इसे लिए प्रत्येक थानों के निरीक्षक व एसआई को दो-दो मुकदमों की पैरवी करने का निर्देश दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह भी आवश्यक है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। इसके लिए गोरखपुर जोन के सभी जिलों गोरखपुर देवरिया,कुशीनगर,महराजगंज के एसपी को यह आदेश जारी कर दिया गया है।

अभी तब जो व्यवस्था थी उसके तहत बड़े मुकदमों की ही पैरवी पुलिस की तरफ से की जा रही थी। इसमें अच्छा प्रदर्शन होने के कारण अब अधिक से अधिक मामलों की पैरवी पुलिस द्वारा कराये जाने की तैयारी की जा रही है। अब इस आदेश के तहत किसी थाने में केस की संख्या कम हो और एसआई की संख्या हो तो बगल के थाने के मुकदमों की पैरवी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए। पिछले साल 2022 में 100 से अधिक लोगों को आजीवन करावास की सजा दिलाने में पुलिस सफल रही थी।

अगर इस साल की बात करें तो गोरखपुर पुलिस ने जनवरी 2023 में तीनदर्जन से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने का काम किया है। इसमें 14 को आजीवन कारावास की सजा भी मिली है।

Recommended Video

    गोरखपुर: समय से नहीं पहुंचे शिक्षक विद्यालय, छात्र करते रहे इंतजार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+