Gorakhpur : प्रेमिका ने गोद में ले जाकर ठिकाने लगाई प्रेमी की लाश, मुंहबोला भाई बनकर मिलने आता था ससुराल
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे एक युवक को अपनी प्रेमिका का मुंहबोला भाई बनकर बार-बार उसके ससुराल जाकर रहना भारी पड़ गया।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे एक युवक को अपनी प्रेमिका का मुंहबोला भाई बनकर बार-बार उसके ससुराल जाकर रहना भारी पड़ गया। उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पति द्वारा पति और उसके मुंहबोले भाई की पोल खुलने के बाद पति ने अपनी पत्नी यानी मृतक की प्रेमिका के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, बल्कि उसको मारने के बाद 24 घंटे तक लाश को उन्होंने अपने घर में ही रखा।

शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर के पीपीगंज के बेलघाट बुजुर्ग गांव निवासी राहुल शर्मा के घर का है। आरोपी राहुल शर्मा की शादी मृतक मुन्ना के गांव की रहने वाली सीता से हुई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीता से मुन्ना का प्रेम सबंध रहा है। साथ ही मुन्ना सीता को अपनी मुंहबोली बहन बताता रहा है। जिसके चलते सीता की शादी के बाद भी मुन्ना अपनी पूर्व प्रेमिका को मुंहबोली बहन बताकर उसके ससुराल जाता रहता था। सीता का पति बाहर रहता था। यही वजह है कि ससुराल वालों को उस पर शक नहीं हुआ। जब पति दीपावली पर वापस आया, तो पत्नी और उसके प्रेमी मुन्ना के प्रेम संबंध पर उसे शक हो गया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद सीता के पति ने मुन्ना को अपने घर दावत पर बुलाया और छककर शराब पिलाई। फिर उसने अपन पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं हत्या के बाद उन्होंने मृतक मुन्ना की लाश भी ठिकाने लगा दी। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुंहबोली बहन बताता था युवक
गोरखपुर के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन्स सभागार में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 14 दिसम्बर को सहजनवां थानाक्षेत्र के माडर रेगुलेटर के निटक बंधा के किनारे एक युवक की लाश मिली थी। भैंस चराने गए लोगों ने बोरे में शव बंधा देखकर पुलिस को सूचना दी। अगले दिन उसकी शिनाख्त खोराबार के लालपुर टीकर गांव के छावनी टोला निवासी मुन्ना कुमार (28) के रूप में हुई।
इसके बाद सहजनवां पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि पीपीगंज के बेलघाट बुजुर्ग गांव निवासी राहुल शर्मा के घर अक्सर मृतक दिखता रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मुन्ना के गांव की रहने वाली सीता की शादी राहुल शर्मा से हुई है। वह सीता से मिलने अक्सर उसके ससुराल जाता रहा है और सीता को अपनी मुंहबोली बहन बताता रहा है।

बाइक पर गोद में लाश लेकर बैठी थी प्रेमिका
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसम्बर की रात में ही मुन्ना की हत्या कर दी गई थी। लाश को अपने घर में 24 घंटे तक छिपाए रखा। 13 दिसम्बर की रात में 9 बजे के बाद बोरे में शव को भरकर घर से 7 किमी दूर ले जाकर बंधे के किनारे फेंक आए। वहीं उसका मोबाइल और जूता पन्नी में बांधकर सिसई घाट से राप्ती नदी में फेंक दिया। आधी रात को शव को बाइक पर बीच बोरे में रखकर दोनों बंधे के किनारे ले गए। पति बाइक चला रहा था, तो पत्नी बोरे में भरा शव पकड़कर पीछे बैठी थी। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications