UP: जानिए किन कारणों से Gorakhpur AIIMS ने चार छात्रों को किया निलंबित

Gorakhpur AIIMS ने कैंपस में धरना प्रदर्शन करने के मामले में चार छात्रों को निलंबित कर दिया है।

AIIMS

Gorakhpur News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने एमबीबीएस के चार छात्रों पर सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। एम्स कैंपस में धरना प्रदशर्न करने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है। हांलाकि छात्रों ने इस कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाने का फैसला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एम्स प्रशासन ने 2019 बैच के चार एमबीबीएस छात्रों पर यह कार्रवाई की है। इनमें चारों छात्रों को अलग- अलग सजा सुनाई गयी है। एक छात्र को हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया गया है। तीन छात्रों को 15 दिन से तीन माह तक हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। 28 और 29 मार्च को एम्स गेट खुलने का समय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर छात्रों ने धरना दिया था। छात्रों की मांग थी कि हॉस्टल को रात 11:30 बजे तक खुला रखा जाए। जबकि, एम्स में रात नौ बजे के बाद हॉस्टल के गेट बंद हो जा रहे थे। एम्स प्रशासन ने इनके माता- पिता को भी पत्र लिखा है।

Gorakhpur: अचानक होने लगे तेज धमाके, भीषण आग में जलने लगी दुकानें, इस दृश्य को देख कांप गए लोग
एम्स रजिस्ट्रार डॉ. अमित रंजन ने कहा कि छात्रों में अनुशासन अनिवार्य है। छात्रों का इस शिक्षण संस्थान में धरना प्रदर्शन करना उचित नहीं है। इसलिए अनुशासन समिति ने यह कार्रवाई की है। इसका उद्देश्य यह है कि छात्र अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें जिससे उनका भविष्य बर्बाद न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+