Gorakhpur: अचानक होने लगे तेज धमाके, भीषण आग में जलने लगी दुकानें, इस दृश्य को देख कांप गए लोग
गोरखपुर के टाउनहाल स्थित दुकानों में भीषण आग लगने से कई लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गये हैं। आग का रौद्र रुप देख लोगों बुरी तरही भयभीत थे।

Gorakhpur News: गोरखपुर के टाउनहाल स्थित फर्निचर की दुकान में बिजली की चिंगारी से लगी भीषण आग ने भारी तबाही की है। पेट्रोल पंप के पास लगी इस भीषण आग को देख लोग कांप गए। सिलेंडर फटने के तेज धमाके लोगों को डरा रहे थे। मंगलवार रात लगी इस आग में 12 दुकाने जल गई और कई लाखों का नुकसान हो गया है। देर रात में आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, टाउनहाल के पास स्थित ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने से पास की चाय की दुकान में आग लग गयी। लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। लेकिन दुकान में रखा सिलेंडर आग की चपेट में आ गया और जोर धमाके के साथ फट गया। जिससे कई अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गयी। पास स्थित होटल शिवाय में ठहरे लोग आग का रोद्र रुप देख डर गए और बाहर निकल कर आ गए।
Recommended Video
आग का भय इस कदर था कि लोगों ने नगर निगम पार्क में रात गुजारी। कुछ लोग सड़क पर बैठे रहे। पूरी रात टाउनहाल पर अफरा- तफरी मचा रहा । एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, कैंट और कोतवाली पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरी रात आग बुझाने की कोशिश में जुटी रही ।












Click it and Unblock the Notifications