DDU University: कुलपति के हाथों टैबलेट पाकर छात्रों के खिले चेहरे, इस योजना का मिला लाभ
DDU University Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को संवाद भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस युग में टैबलेट छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई को और अधिक प्रभावी तथा सुगम बना सकेंगे। उन्होंने छात्रों को तकनीकी साधनों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

उक्त जानकारी देते हुए डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे ने बताया कि परास्नातक विभाग भूगोल, हिन्दी, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, दृश्यकला, कृषि, बाटॅनी, गणित, बायोटेक्नॉलाजी, माइक्रोबायोलॉजी आदि के कुल 182 छात्रों को टेबलेट दिया गया है।
समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण था और छात्रों में टैबलेट प्राप्त कर खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान प्रो पूजा सिंह, नोडल अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, डॉ रामवंत गुप्ता, डॉ मनीष पांडेय, आदि लोग उपस्थित रहे.












Click it and Unblock the Notifications