Gorakhpur News: होली पर छात्रों को यह खास तोहफा देंगे सीएम योगी, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 मार्च को छात्रों को लैपटाॅप वितरित करेंगे। इसके साथ ही सीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के अवसर पर छात्रों को खास तोहफा देंगे। इसके साथ ही सीएम महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। 6 मार्च को सीएम योगी बाल सेवा योजना के 82 बच्चों को लैपटॉप देंगे। वहीं सीएम महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित करेंगे। उक्त कार्यक्रम योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होंगे।
कोरोना काल में माता- पिता को खोने वाले बच्चों को प्रदेश सरकार बाल सेवा योजना के तहत प्रतिमाह चार हजार रुपये प्रदान करती है। जबकि राज्य में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत चयनित बच्चों को प्रतिमाह 2500 रुपए प्रदान किया जाता है। गोरखपुर में 603 बच्चों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसी योजना के तहत 9 वीं या इससे ऊपर की कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके लिए 82 पात्र बच्चों का चयन किया गया है। इससे पूर्व सौ से अधिक छात्रों को लैपटॉप दिया जा चुका है।
Gorakhpur News: गांव के युवक से चल रहा था युवती का प्रेम प्रसंग, भाई को था ऐतराज, बदमाशों ने मारी गोली
इसके साथ ही सीएम योगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया और चरगांवां में बने पीडियाट्रिक इंंटेसिव केयर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। पीकू पर मल्टी पैरा कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेटर, स्पेशल डिजाइन बेड, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications