Gorakhpur News: गांव के युवक से चल रहा था युवती का प्रेम प्रसंग, भाई को था ऐतराज, बदमाशों ने मारी गोली
गोरखपुर के सहजनवां में प्रेम प्रसंग मामले में बदमाशों ने युवती के भाई को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवां में शनिवार को पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। तीन पहले इन बदमाशों ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। गांव के ही रहने वाले बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रेम प्रसंग मामले में यह गोली मारी गयी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थानाक्षेत्र के सुरगहना गांव के रहने वाले मान सिंह यादव शनिवार को गांव से कही जा रहे थे। वह अभी डोहरिया कला के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। यह गोली मान सिंह के बाएं पैर के जंघे में लगी। राहगीरों ने युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, बदमाशों ने एक माह पूर्व ही गोली मारने की धमकी दी थी। इसके साथ ही तीन दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर भी जान मारने की धमकी दी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, घायल युवक की बहन का पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसी ने नाराज आरोपियों ने भाई को गोली मार दी।
थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि आपसी विवाद में युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications