CM Yogi ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सैकड़ों फरियादी आए हुए थे।
CM yOGI News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सैकड़ों फरियादी आए हुए थे। सीएम ने सभी की समस्याएं सुनी एंव उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।सीएम तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं।

सर्वप्रथम सीएम योगी ने अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद सीएम ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने गायों को गुड व चना खिलाया,साथ ही गुल्लू को दुलार किया। मंदिर परिसर के भ्रमण के पश्चात उन्होने जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी सीएम का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों को लगा उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो गया। सीएम एक-एक कर सभी फरियादियों के पास गए और उनकी समस्या जानी। इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
CM Yogi ने वीर सपूतों को दीप जला दी श्रद्धांजलि,जगमग हुआ भीम सरोवरcm
जनता दरबार में मुस्लिम महिलाएं भी फरियाद लेकर पहुंची। सीएम उनकी फरियाद सुनी। ज्यादार मामले जमीन विवाद के थे।स्थानीय स्तर पर समस्याओं का हो निस्तारण सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया थाने व तहसील पर ही अधिकांश मामलों का निस्तारण किया जाए। फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications