CM Yogi ने वीर सपूतों को दीप जला दी श्रद्धांजलि,जगमग हुआ भीम सरोवर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित किया गया था। 11हजार दीपों से भीम सरोवर जगमग हो उठा।
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित किया गया था। 11हजार दीपों से भीम सरोवर जगमग हो उठा। पहला दीप सीएम योगी ने जलकार शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भक्तिमय गीतों से वातावरण गूंज रहा था।

तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो वह देश के वीर सपूतों के कारण। जो सपूत शहीद हो गए हैं हमें उनकी शहादत को हमेशा याद रखते हुए स्वंय में देश सेवा की भावना का विकास करना चाहिए। जवान जो अपना सब कुछ त्याग कर देश सेवा में लगे हैं उनका मनोबल हम सभी को बढ़ाना चाहिए।
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शहीदों की याद में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 11000 दीप जलाया गया। भाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा उद्देश्य भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के साथ ही देश की सभी लोक संस्कृतियों का सम्मान करना है। वीर सपूतों का सम्मान देश का सम्मान है। हमें शहीद हुए जवानों को हमेशा याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही था।
इस दौरान देशभक्ति गीतों,नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया । पूरा वातावरण देश भक्ति के गानों से गूंज रहा था। मेरा रंगीला, जय हो, चक दे इंडिया, संदेश आते हैं, ऐ मेरे वतन के लोगों आदि प्रस्तुतियों पर सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए। कार्यक्रम संयोजक लोक गायक राकेश श्रीवास्तव की प्रस्तुति 'धन्य है मेरा उत्तर प्रदेश' ने प्रदेश की विशिष्टता व वर्तमान भयमुक्त वातावरण का भान कराया।
इस अवसर पर मेयर सीताराम जायसवाल, पुष्पदंत जैन,रुप कुमार बनर्जी ध्रुव श्रीवास्तव,सुरेश श्रीवास्तव,राकेश मोहन,कनक हरी अग्रवाल,प्रगति श्रीवास्तव,नीतू श्रीवास्तव द्वारा मुख्य मंत्री जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। भाई के काशी नरेश चौबे,सुभाष दुबे,सुमित श्रीवास्तव,धीरज सिंह,सौरभ दिक्षित,अमर चंद्र श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications