UP: पहले किया युवती का शारीरिक शोषण, फिर निकाह से किया इंकार, पुलिस ने की यह कार्रवाई

गोरखपुर के गुलरिहा में पुलिस ने युवक- युवती का निकाह कराया है। युवक निकाह करने से मना कर रहा था। वह कई सालों से युवती के संपर्क में था।

nikah

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र स्थित बरगदही में पुलिस की मौजूदगी में मौलवी ने युवक- युवती का निकाह कराया। युवक अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर निकाह टालने की बात कर रहा था। लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के राजघाट क्षेत्र की एक युवती कई सालों से एक मजार पर आती जाती थी। इसी मजार पर गुलरिहा के चिलबिलवा निवासी सुलेमान भी आता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया। इस दौरान दोनों में संबंध भी बन गए। जब लड़की ने निकाह के लिए कहा तो लड़के ने दूरी बनानी शुरु कर दी।
16 मई को भटहट चौकी पर युवती ने तहरीर दी। इस तहरीर में युवती ने आप बीती सुनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को भटहट चौकी बुलाया। जहां निकाह कराने का फैसला लिया गया। सुलेमान निकाह करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। बहुत दबाव बनाने के बाद वह तैयार हुआ।

निकाह से पहले सुलेमान ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को कैंसर है जिसका इलाज चल रहा है। मुझे कुछ और दिन की मोहलत चाहिए। पुलिस ने भी को युवती को मनाने की कोशिश, लेकिन वो नहीं मानी।
गुरुवार देर रात दोनों का निकाह हुआ।

GorakhpuR: तंत्र- मंत्र करने वाली महिला की मौके पर ही हो गयी थी मौत, अब दूसरी महिला ने तोड़ा दम
भटहट चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक- युवती का प्रेमसंबंध था। युवक शादी से इंकार कर रहा था। युवती की जिद पर दोनों का निकाह कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+