GorakhpuR: तंत्र- मंत्र करने वाली महिला की मौके पर ही हो गयी थी मौत, अब दूसरी महिला ने तोड़ा दम
गोरखपुर में चौरी- चौरा में दो महिलाओं पर हुए हमले में एक महिला की तत्काल मौत हो गयी थी, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के चौरी- चौरा क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों के हमले में घायल सुनकेशी देवी की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। वह हमले में गंभीर रुप से घायल थीं। जबकि इस हमले में घायल एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, चौरी- चौरा क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गांव की तंत्र- मंत्र करने वाली महिला व उससे मिलने गयी महिला सुनकेशी देवी पर धारदार हथियार व हथौड़े से हमला कर दिया था। इस हमले में झाड़- फूंक करने वाली महिला की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि गंभीर रुप घायल सुनकेशी देवी का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। सोमवार रात इनकी भी मौत हो गयी।
पुलिस सीडीआर के आधार पर छानबीन कर रही है। इसके साथ ही पुलिस निजी संबंधो को भी इस घटना का कारण मान रही है। सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि बदमाशों के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications