Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के इन 22 स्टेशनों पर अब यात्रियों को मिलेगी उपरिगामी पुल की सुविधा
Indian Railway ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के 22 स्टेशनों पर उपरिगामी पुल की व्यवस्था की है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के 22 स्टेशनों पर उपरिगामी पुल की व्यवस्था की है। उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे उपभोक्ताओं की सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विकास में प्रयासरत है। इसी क्रम में स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का क्रम निरन्तर जारी है। सभी रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है।
रेल यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से जा सकें इसके लिये पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.) बनाया जा रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मण्डलों पर कुल 22 स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.) का निर्माण पूर्ण किया गया। वाराणसी मण्डल के चितबड़ागाँव, सहतवार, देवरिया सदर, उनौला, निगतपुर, हण्डिया खास, मुफ्तीगंज, केराकत, सहेरी, गंगौली, फरदहा, फरिहा, सठियाँव, राजातालाब, कछवा रोड, रसड़ा, एवं बासूचक स्टेशन सहित 17 स्टेशनों पर, लखनऊ मण्डल के 01 स्टेशन बिसवां पर तथा इज्जतनगर मण्डल के कमालगंज, भोजीपुरा, कमालगंज एवं अरौल मकनपुर सहित 04 स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण पूर्ण कर यात्रियों के लिये खोल दिया गया। इसके अतिरिक्त दिव्यांगों एवं यात्रियों की सुविधा हेतु 09 स्टेशनों के एफ.ओ.बी. पर रैम्प का प्रावधान भी किया गया है।
Gorakhpur News: गोरखपुर में दो लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
वर्तमान वित्त वर्ष में लगभग रू0 195 करोड़ की लागत से 19 पैदल उपरिगामी पुल (एफ.ओ.बी.) निर्माण परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications