Gorakhpur News: गोरखपुर में दो लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में दो थानाक्षेत्रों में दो लोगों की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

murder

Gorakhpur News: गोरखपुर में भिन्न- भिन्न थानाक्षेत्रों में दो हत्या का मामला सामने आया है। गोला क्षेत्र में दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को डंडों से पीटकर मार डाला। वहीं दूसरी घटना कैंपियरगंज की है जहां एक युवक का शव गांव के बाहर मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के ग्राम बान टोला जलारी में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। युवक गुरुवार रात से ही गायब था। उसके नाक और कान से खून बह रहा था। शरीर पूरी तरह अकड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पूरी करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला से संबंध मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है। हरिराम साहनी का बेटा पिंटू साहनी (30) मजदूरी का काम करता था। वह शादीशूदा था और उसके 3 बच्चे भी है। गांव वालों के मुताबिक, गांव की एक महिला से उसका काफी दिनों से संबंध चल रहा था। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

गोला के बेबरी गांव में लल्लन (60) की गुरुवार रात पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। बेटे का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है। जबकि, गांव में चर्चा है कि बाप-बेटे में हुए झगड़े में मौत हुई है।
थाना प्रभारी अश्वनी तिवारी ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+