गाजियाबाद: एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक महिला घायल

गाजियाबाद, 28 जून: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीती रात बदमाशों ने एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला का इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें लगा दी हैं।

Recommended Video

    Ghaziabad Triple Murder: बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के 4 लोगों को मारी गोली | वनइंडिया हिंदी
    Miscreants shot 4 members of a family in Loni Ghaziabad three succumbed

    मामला गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का है। बीती रात बदमाशों द्वारा एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। एसएसपी गाज़ियाबाद अमित पाठक ने बताया कि एक परिवार के 4 लोगों को गोली लगने की सूचना मिली, जिसमें से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। हमारी 3 टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

    डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

    जानकारी के मुताबिक, लोनी क्षेत्र के टोली मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा व्यापारी रियाज उर्फ रियाजुद्दीन के घर बदमाशों ने देर रात डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रियाज और उनके दो बेटों और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से घर के रियाज और उनके दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+