पहले फरमाया इश्क , फिर की शादी लेकिन सुहाग की सेज पर पता चला कि वो तो किन्नर है
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। कहते हैं ना प्यार अंधा होता है लेकिन इतना अंधा होगा कि इंसान को लड़की और किन्नर में अंतर ही समझ में ना आये। जी हां गाजियाबाद के मुरादनगर में एक लड़के को एक लड़की से प्यार हो गया और यह प्रेमकहानी काफी लंबे समय तक परवान चढ़ी और जब दोनों को एहसास हो गया कि अब दोनों को प्यार का नाम दे देना चाहिए तो दोनों दोनों ने शादी कर ली और वो भी कोर्ट मैरज।
लेकिन शादी के बाद लड़के के साथ किस्मत ऐसा घटिया मजाक करेगी उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा, शादी के सपने पाले लड़के को सुहाग की सेज पर पता चला कि जिसे वो लड़की समझ के प्यार कर रहा था वो दरअसल में किन्नऱ थी। आश्चर्य की बात यह है कि दोनों लोग एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं और लंबे वक्त से इश्क फरमा रहे थे। लेकिन जब सुहागरात को पता चला कि वो लड़की नहीं किन्नर है तो लड़का भड़क गया और उसने यह बात अपने परिवार वालों को बताई।
खुद लड़की ने भी स्वीकार कर लिया कि वो किन्नर है लेकिन उसने सबके सामने यह भी कहा कि वो लड़के को बहुत ज्यादा प्यार करती है और इसी कारण उसने यह बात उससे छुपायी। लेकिन लड़का और लड़के के घरवाले इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं और यह बात पंचायत पर जा पहुंची, जहां पंचायत ने फैसला सुनाया कि लड़के का परिवार लड़की को कुछ पैसे देगा और इसके बाद दोनों अलग रह सकते हैं।
लड़की है किन्नर लेकिन लड़के से बेइंतहा प्यार करती है
हालांकि लड़की अभी भी मन से तैयार नहीं है कि वो लड़के को छोड़ दें लेकिन लड़का उसे अपनाने को तैयार नहीं है। फिलहाल लड़की को कितने पैसे दिए जाएंगे इस बात से पर्दा उठा नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications