शादी के जुड़ी इन सच्चाईयों के बारे में नहीं जानते होंगे आप
नयी दिल्ली। शादी दो दिलों का नहीं बल्कि दो अलग-अलग परंपराओं का मिलन होता है। दो समाजों को मिलाप होता है। अलग-अलग स्वभाव के दो लोग एक साथ मिलते है, लेकिन शादी में न केवल दो लोग मिलते है बल्कि उनके साथ परंपराएं भी मिलती है। [Read: भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजब-गजब परंपरायें]
आपको शादी से जुड़ी उन अजीबों-गरीब परंपराओं के बारे में बताते है जिनके बारे में आप अब तक अंजान होंगे। देखिए दुनिया के उन अजीबों-गरीब परंपराएं....

जूते चोरी करने की परंपरा
भारत में शादी के दौरान लड़की वाले दुल्हे की पहनी जाने वाली जूतियों को छिपाते है। ये परंपरा सालों से चलती आ रही है। लड़कीवाले दुल्हे की जूतियों की चोरी करते है और छिपा देते है। बाद में दुल्हे को अपनी जूतियों को वापस लेने के लिए उन्हें नेक के तौर पर कुछ ना कुछ देना होता है।

टॉयलेट सीट में डाला हुआ खाने की रीत
फ्रांस में लड़की वाले पार्टी के बचा हुआ खाना टॉयलेट सीट के अंदर डाल देते है। इस खाने को पति-पत्नी के बेडरुम में रखा जाता है। उन्हें ये खाना एक बार भी जरुर खाना होता है। वो जब तक ऐसा नहीं करते उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाता।

दुल्हे की होती है पिटाई
कोरिया में शादी के दौरान दुल्हे के पैरों को बांधकर उसपर पैरों में डंडे से पिटाई की जाती है।

शादी से पहले रोना है जरुरी
चीन में शादी से एक महीने पहले दुल्हन को हर रोज एक घंटे तक रोना होता है। ऐसा माना जाता है ऐसे नकली रोना एक तरह से खुशी जताने का तरीका है।

शादी से पहले टॉयलेट की मनाही
इंडोनेशियाई में नए शादी के बाद नवदंपत्ति को शादी के तीन दिनों तक टॉयलेट इस्तेमाल करने की आजादी ही नहीं होती। उन्हें अपने खाने पर कंट्रोल करना होता है।

शादी से पहले भाग जाते है दुल्हा-दुल्हन
रोमानिया में शादी से पहले लड़का-लड़की बिना किसी को बताए भाग जाते हैं। वो अकेले दो से तीन दिन साथ में रहते हैं । उसके बाद उनकी शादी की जाती है।

शादी के दिन मुंडवाना होता है बाल
भारत के एक खास जाति (श्वेत ब्राह्मण) में मान्यता है कि शादी से पहले लड़के को बाल मुंडवाना होता है। लोग इसे स्वच्छाता से जोड़कर देखते होते हैं। इस जाति की शादी में बनने वाले खाने में नमक का इस्तेमाल नहीं होता है।

शादी से पहले फोड़ना होता है अंडा
मंगोलिया के कुछ इलाकों में लड़के और लड़की को चाकू से अंडे को फुडऩा है। ऐसा माना जाता है कि जब तक अंडे से ठीक चूजा ना निकले तब तक दोनों के शादी की तारीख तय नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications