Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Youtube Income: यूट्यूब से करोड़पति बनने के दावे कितने सच?

Youtube Income: यूट्यूब आज कल एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जहां हर कोई मशहूर होने के साथ-साथ पैसे भी कमाना चाहता है। लेकिन, सवाल ये है कि क्या सच में मात्र यूट्यूब पर वीडियो बनाने से ही पैसे मिलने शुरू हो जाते हैं? यूट्यूब क्या इतने पैसे देता है कि कोई करोड़पति बन जाए। तो जवाब है हां और ना मतलब की दोनों।

दरअसल इस प्लेटफॉर्म से पैसे कमाने के कई तरीके बताएं जाते हैं जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर भर-भर कर डाले हुए हैं। लेकिन, आंकड़े ये बताते हैं कि यहां सक्सेस मिलना इतना भी आसान नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब पर तकरीबन 113.9 मिलियन से अधिक सक्रिय यूट्यूब चैनल हैं। जबकि भारत में 51 मिलियन से अधिक चैनल हैं।

Youtube Income

ट्यूबफिल्टर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां केवल 8% यूट्यूब चैनल ही कुछ पैसा कमाते हैं, और उनमें से भी बहुत कम केवल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करते हैं। जबकि इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग हब की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि केवल 5% यूट्यूबर ही आराम से रहने के लिए पर्याप्त कमाई कर पाते हैं।

केवल 29 हजार के पास 1 मिलियन ग्राहक?

ट्यूबिक की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक लगभग 29,000 यूट्यूब चैनल ही हैं जिनके 1 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। जबकि जनवरी 2022 तक लगभग 306,000 यूट्यूब चैनलों के 1 लाख से अधिक ग्राहक हैं। साथ ही 25 मिलियन चैनलों में 10 से 100 के बीच सब्सक्राइबर हैं और लगभग 17 मिलियन चैनलों में 100 से 1,000 के बीच सब्सक्राइबर संख्या हैं। तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पैसा बनाना इतना भी आसान काम नहीं है।

क्या है यूट्यूब?

यूट्यूब एक वीडियो देखने वाला प्लेटफॉर्म है। जिसमें पंजीकृत सदस्य वीडियो क्लिप देखने के साथ ही अपना वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। इसे पेपैल के तीन पूर्व कर्मचारियों, चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम ने मिल कर फरवरी 2005 में बनाया था, जिसे नवंबर 2006 में गूगल ने 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था।

2024 तक यूट्यूब के 2.70 बिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। 80 से अधिक भाषाओं में यूट्यूब के सौ से अधिक स्थानीय संस्करण हैं। यूट्यूब पर शीर्ष 100 खोजों में से 20% संगीत से संबंधित हैं। गूगल का 6% विज्ञापन राजस्व इसी से आता है।

यूट्यूब प्रीमियम और म्यूजिक के संयुक्त रूप से दुनिया में 80 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। दुनिया की एक चौथाई से अधिक आबादी हर महीने यूट्यूब का उपयोग करती है। वहीं भारत में सबसे अधिक तकरीबन 462 मिलियन उपयोगकर्ता हैं। तकनीकी रूप से गूगल के बाद यूट्यूब दूसरा सबसे बड़ा खोज इंजन है।

रिपोर्ट के मुताबिक 122 मिलियन से अधिक लोग दैनिक आधार पर मोबाइल ऐप्स के माध्यम से पहुंचते हैं। यूट्यूब के 54.4% उपयोगकर्ता पुरुष और 45.6% महिलाएं हैं। अधिकांश उपयोगकर्ता 25-34 आयु वर्ग में आते हैं। इसके देखने का 63% समय मोबाइल उपकरणों से आता है।

दुनिया के 10 सबसे बड़े यूट्यूब चैनल

फोर्ब्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में दुनिया का सबसे ज्यादा फॉलो किया जाना वाला यूट्यूब चैनल टी-सीरीज है। जिसके 258 मिलियन सब्सक्राइवर्स हैं। इसके बाद मिस्टरबीस्ट (236 मिलियन), कोकोमेलन (171 मिलियन), सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (168 मिलियन), किड्स डायना शो (118 मिलियन), नस्तास्या की तरह (112 मिलियन), प्यूडिपाई (111 मिलियन), व्लाद और निकी (109 मिलियन), ज़ी म्यूजिक कंपनी (104 मिलियन), डब्ल्यूडब्ल्यई (99.2 मिलियन) हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई वाले यूट्यूबर

2022 में फोर्ब्स की आई एक रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जिमी डोनाल्डसन (मिस्टर बिस्ट) कमाते हैं। उन्होंने साल 2021 में $54 मिलियन की कमाई की थी। इसके बाद जेक पॉल ($45 मिलियन), मार्किप्लियर ($38 मिलियन), रेहट और लिंक ($30 मिलियन), अनएस्पीकेबल ($28.5 मिलियन), नसत्या ($28 मिलियन), रेयान काजी ($27 मिलियन), डूड परफेक्ट ($20 मिलियन), लोगन पॉल ($18 मिलियन), प्रिस्टोन आरसिमेंट ($16 मिलियन) कमाई करते हैं।

यूट्यूब से कैसे होती है कमाई?

यूट्यूब अपने क्रिएटर्स से उनके कंटेंट पर आने वाले विज्ञापन का रेवेन्यू शेयर करता है। ये रेवेन्यू शेयर अलग-अलग क्रिएटर्स के लिए अलग-अलग हो सकता है। दरअसल यूट्यूब चैनल से मिलने वाले पैसे कंटेंट कैटेगरी, रीजन और कई दूसरे पहलू पर निर्भर करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेंट क्रिएटर्स को विज्ञापन की कमाई का केवल 55% हिस्सा तक ही मिलता है।

अगर यूट्यूब से कमाई करनी है तो सबसे पहले आपको यूट्यूब पर अपने जीमेल की मदद से एक चैनल बनाना होगा। फिर उसमें आपको कंटेट डालने (वीडियो) होंगे। अगर चैनल से पैसा कमाना है तो आपको सबसे पहले यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करना होता है। उसके लिए आपको अपने चैनल पर 1 हजार सब्सक्राइबर के साथ एक साल के अंदर 4 हजार वाच टाइम पूरा करना होगा।

इसका मतलब है कि आपकी वीडियो को लोगों ने 4000 घंटो तक देखा हैं। इस टारगेट को कई बार लोग पूरा नहीं कर पाते हैं और हार मान कर बैठ जाते हैं लेकिन अगर आपको सच में यूट्यूब से पैसे कमाने है तो ये टारगेट पूरे करने ही होंगे।

वीडियो से कैसे मिलेगा पैसा?

आपका यूट्यूब चैनल अगर मोनेटाइज हो गया, तब आपके पास पैसा कमाने के कई तरीके खुल जाते हैं। आपको अपने चैनल पर लगातार वीडियो अपलोड करते रहना है ताकि सब्सक्राइबर्स और व्यूज बढ़ते रहें। जितने ज्यादा लोग आपकी वीडियो देखेंगे उतने ही ज्यादा ऐड आपकी वीडियो पर लगेंगे। इन्हीं ऐड से आपको कमाई होती है। जितने अच्छे ब्रांड का ऐड आपके वीडियो पर चलेगा और जितना अच्छे इम्प्रेशन आपके वीडियो पर आएंगे उतना ही अच्छा (CPM) यानी कोस्ट प्रति मिनट के हिसाब से आपको पैसा मिलेगा।

वैसे कमाई केवल विज्ञापन पर निर्भर नहीं करता है। जब आप यूट्यूब वीडियो बनाते हैं तब वीडियो के दौरान किसी कंपनी का प्रमोशन भी कर सकते हैं। उनका जिक्र वीडियो में कर सकते हैं। जैसे किसी भी कंपनी की टी-शर्ट, कप, कपड़े व अन्य का 15 सेकंड का ऐड अपनी यूट्यूब वीडियो में डाल सकते हैं। यह तरीका काफी अच्छा तरीका होता है पैसा कमाने का।

इसके अलावा आप अपनी यूट्यूब वीडियो को भी बेच सकते हैं। कई ब्रांडस कंटेन्ट क्रीएटर्स के वीडियो को अपने चैनल को मोनेटाइज करने के लिए करते हैं तो आपको अपनी वीडियो का अच्छा दाम मिल सकता है। इसके अलावा आप कोई भी अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए अफिलीएट प्रोग्राम बेच सकते हैं। इसका आपको कमीशन कंपनी द्वारा मिल जाता है। यह सबसे ज्यादा कमाई में इस्तेमाल होने वाला तरीका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+