हफ्ते में काम के हो सिर्फ तीन दिन वाला फॉर्मूला भारत में होगा फेल !

carlos-slim-3-working-days
लंदन। आपको लगता है कि आपका वीकएंड कुछ और ज्‍यादा लंबा होना चाहिए और काम के दिनों में कुछ कटौती होनी चाहिए तो आपको मैक्सिको के टेलीकॉम टायकून कार्लोस स्लिम हेलू को थैंक्‍यू कहना चाहिए।

स्लिम ने एक ऐसी बात कह डाली है कि जिसके बाद अब पूरी दुनिया के मैनेजमेंट गुरु उनकी बात को काफी गंभीरता से लेने लगे हैं। 79.6 बिलियन डॉलर के मालिक स्लिम का कहना है कि अब समय आ गया है जब लोगों को हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही काम करना चाहिए। उन्‍होंने शुक्रवार को पैराग्‍वे में खत्‍म हुई एक बिजनेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही है।

लेकिन आठ की जगह हों 11 घंटे

स्लिम हेलू ने इस कांफ्रेंस के दौरान इकट्ठा हुए तमाम बिजनेस मुगलों के सामने कहा कि उन्‍हें लगता है कि अब लोगों की वर्किंग लाइफस्‍टाइल में कुछ बदलाव होना चाहिए। दुनिया भर में प्रोफेशनल्‍स की लाइफस्‍टाइल को अब बदलने का समय आ गया है।

स्लिम की मानें तो हफ्ते में पांच की जगह उन्‍हें सिर्फ तीन दिन ही काम करना चाहिए। स्लिम ने कांफ्रेंस में अपनी बात रखते हुए यह भी कहा कि हफ्ते में अगर सिर्फ तीन दिन ही लोग काम करेंगे तो उनके वर्किंग आवर्स को भी बढ़ाकर आठ घंटे की जगह 11 घंटे कर देना चाहिए।

आखिर क्‍यों स्लिम ने छेड़ा यह तराना

स्लिम ने सिर्फ तीन दिन ही काम करने के काफी फायदे भी गिना डाले। उनके मुताबिक ऐसा करने से लोग ज्‍यादा रिलैक्‍स्‍ड हो सकेंगे। चार दिनों की छुट्टी की वजह से उन्‍हें मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में खुद को शामिल करने का बढ़िया मौका मिल सकेगा।

उनका मानना है कि ऐसा करने से प्रोफेशनल्‍स अपनी जिंदगी को भी थोड़ा समय दे सकेंगे और यह काफी जरूरी भी है। स्लिम कहते हैं अगर हफ्ते में काम करने के लिए सिर्फ तीन दिन ही होंगे तो लोगों ज्‍यादा उम्र यानी 70 से 75 वर्ष तक की उम्र तक क्षमतावान रह सकते हैं।

भारत में नहीं चलेगा यह फॉर्मूला

स्लिम की बात सुनकर ज्‍यादातर भारतीय प्रोफेशनलों के चेहरे पर थोड़ी देर को एक खुशी की लहर देखने को मिली। जल्‍द ही उनकी यह खुशी भी काफूर हो गई जब भारत में मौजूद कुछ एचआर प्रोफेशनलों ने कहा कि स्लिम का यह फॉर्मूला भारत में नहीं टिक सकता। सैप लैब्‍स इंडिया के एचआर हेड टी श्रीनिवासन के मुताबिक 11 घंटे वर्किंग ऑवर्स वाला प्‍वाइंट सिर्फ इंड्रस्‍ट्रीज या फिर दूसरे क्षेत्रों के लिए मुफीद है।

जब बात कस्‍टमतर सर्विस, रिटेल और एंटरटेनमेंट के साथ ही हेल्‍थकेयर से जुड़े क्षेत्रों की आती है तो वहां पर तीन दिन और 11 घंटे वाला फॉर्मूला बिल्‍कुल ही बेकार साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+