Women's day 2025 : इस बार का महिला दिवस इतना खास क्यों?
Women's day 2025 : हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जिसका मकसद महिलाओं को उनके सम्मान और अधिकारों को याद दिलाना है। इस दिन सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है।
इस बार ये दिन और भी खास है क्योंकि इस बार 8 मार्च को Beijing Declaration and Platform for Action की 30वीं वर्षगांठ है। जिसने वैश्विक स्तर पर महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के लिए काफी काम किया है।

महिला दिवस का इतिहास (Women's day 2025)
- राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत सबसे पहले 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी।
- 1917 में रूसी महिलाओं ने हड़ताल की, जिसके कारण 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी गई।
- क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का प्रस्ताव रखा, जिसके कारण 1911 में कई देशों में इसे पहली बार मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में इस दिन को औपचारिक रूप से मान्यता दी।
क्या है इस साल की थीम?(Women's day 2025)
इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम है 'Accelerate Action', यानी कि 'कार्रवाई में तेजी लाना', जो कि महिलाओं की उन्नति पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली रणनीतियों, संसाधनों और गतिविधियों को मान्यता देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए विश्वव्यापी आह्वान है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जाने वाले कदम (Women's day 2025)
- शिक्षा को प्राथमिकता - लड़कियों को उच्च शिक्षा तक पहुँच दिलाने के लिए जागरूकता बढ़ानी होगी।
- आर्थिक स्वतंत्रता - महिलाओं को स्वरोजगार और व्यापार में आगे बढ़ाने के लिए काम करना।
- समानता का माहौल - महिलाओं और पुरुषों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना जरूरी है।
- महिलाओं की सुरक्षा - कड़े कानूनों और प्रभावी नीति-निर्माण से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
यहां पढ़ें: महिला दिवस से जुड़ी हर खबर












Click it and Unblock the Notifications