World Bank President: कौन चुनता है विश्व बैंक का अध्यक्ष, भारतीय मूल के अमरीकी अजय बंगा नामित
23 फरवरी 2023 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत मूल के अजय सिंह बंगा को वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष घोषित किया। अजय बंगा, जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन थे और इससे पहले मास्टर कार्ड के सीईओ भी रह चुके हैं।

World Bank President: वर्ल्ड बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है जो वैश्विक गरीबी कम करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का काम करता है। अपने इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दुनियाभर के देशों को ऋण, अनुदान और अन्य प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। वर्ल्ड बैंक की स्थापना 1944 में हुई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन में है।
वर्ल्ड बैंक के अंतर्गत दो संस्थाएं मुख्य रूप से शामिल हैं, अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (IBRD - आईबीआरडी) और अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA - आईडीए)। आईबीआरडी, मध्यम आय वाले देशों को ऋण प्रदान करता है जबकि आईडीए सबसे गरीब देशों को रियायती ऋण एवं अनुदान प्रदान करता हैं। वर्ल्ड बैंक बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन जैसे क्षेत्रों में सदस्य देशों को तकनीकी सहायता और सलाह भी प्रदान करता है।
अजय बंगा से पहले इंद्रा नूई बन सकती थीं वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष?
जनवरी 2019 में अमेरिकी मीडिया वेबसाइट 'एक्सियोस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक तब पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई भी वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थी। इंदिरा नूई भारतीय मूल की अमरीकी नागरिक हैं। उस समय पर इंद्रा नूई को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ट्रम्प ने प्रमोट किया था। गौरतलब है कि इवांका ट्रम्प ही उस दौरान वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष के चयन में मुख्य भूमिका निभा रही थी। हालांकि बाद में राष्ट्रपति ट्रंप ने डेविड मालपास को वर्ल्ड बैंक का नेतृत्व करने का मौका दे दिया।
वर्ल्ड बैंक के पास पैसा कहां से आता है
वर्ल्ड बैंक मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजारों और सदस्य देशों की उधारी से पैसा कमाता है। पूंजी बाजारों के लिए वर्ल्ड बैंक अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान जैसे विकसित देशों पर निर्भर है। इसके बाद कम एवं मध्यम आय वाले देशों की विकास परियोजनाओं को यह फंड करता है। वर्ल्ड बैंक नीतिगत सुधारों का समर्थन सहित इन देशों की गरीबी दूर के लिए पैसा उधार देता है। यह अपनी सेवाओं, जैसे सलाहकार, तकनीकी सहायता और परियोजना प्रबंधन से भी पैसे कमाता है। इसके अलावा, वर्ल्ड बैंक अपने धन को निवेश भी करता है।
अमेरिका ही क्यों चुनता है अध्यक्ष
वर्ल्ड बैंक के आईबीआरडी संगठन में भारत सहित कुल 189 सदस्य हैं। भारत 27 दिसंबर 1945 को आईबीआरडी का सदस्य बना था। वर्ल्ड बैंक के दूसरे संगठन आईडीए में भारत सहित 174 सदस्य हैं। भारत 24 सितंबर 1960 को आईडीए का सदस्य बना था।
वर्ल्ड बैंक की शेयरधारकता की संरचना बहुत जटिल है। दरअसल, यह वर्ल्ड बैंक के सदस्य देशों की अर्थव्यवस्था के आकार सहित अन्य आर्थिक कारणों पर आधारित होती है। 22 फरवरी 2023 तक वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक वोटिंग पावर के आधार पर जो टॉप 10 देश हैं उसमें अमेरिका (15.47 प्रतिशत), जापान (7.29 प्रतिशत), चीन (5.66 प्रतिशत), जर्मनी (4.34 प्रतिशत), फ्रांस (3.84 प्रतिशत), यूनाइटेड किंगडम (3.84 प्रतिशत), भारत (3.01 प्रतिशत), रूस (2.90 प्रतिशत), कनाडा (2.59 प्रतिशत), इटली (2.53 प्रतिशत) शामिल हैं।
प्रत्येक सदस्य देश की शेयरधारिता समय के साथ बदल सकती है क्योंकि अर्थव्यवस्था का कद और जीडीपी जैसे कारक बदलते रहते हैं। चूंकि, अमेरिका वर्ल्ड बैंक में सबसे बड़ा शेयरधारक है इसलिए वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष चुनने में अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
दूसरे सदस्य देशों की प्रतिक्रिया
वर्ल्ड बैंक की स्थापना से ही अमेरिकी राष्ट्रपति इस बैंक के अध्यक्ष के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। ऐतिहासिक रूप से, अमेरिका वर्ल्ड बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक एवं योगदानकर्ता देश रहा है। एक अनौपचारिक समझौते के तहत जिसे जेंटलमैन्स एग्रीमेंट के रूप में जाना जाता है, अमेरिका को पारंपरिक रूप से वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष को चुनने की अनुमति दी गई है। जबकि यूरोप को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रबंध निदेशक को चुनने की अनुमति दी गई है। भारत समेत वर्ल्ड बैंक के अधिकतर सदस्य देशों ने अमेरिका एवं यूरोप की इन अधिकारवादी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया है।
प्रक्रिया में सुधार पर जोर
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के चुनने की औपचारिक प्रक्रिया भी होती है लेकिन उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति की पसंद का बेहद ख्याल रखा जाता है। इस औपचारिक प्रक्रिया में वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशकों द्वारा सदस्य देशों से कुछ नामांकन मंगवाए जाते हैं। नामांकन के बाद, वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेते हैं। इसके बाद अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति की सहमति से लिया जाता है। हालांकि, इस प्रक्रिया की बैंक के सदस्यों द्वारा बहुत आलोचना की जाती है।
हाल के वर्षों में, चयन प्रक्रिया में सुधार के लिए कुछ प्रयास किए गए हैं। जिसमें खुली एवं पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के प्रयासों पर जोर दिया गया हैं। अभीतक सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही वर्ल्ड बैंक के इस सर्वोच्च पद पर बैठ सकता था। अब अमेरिकी राष्ट्रीयता के बजाय कौशल एवं अनुभव के आधार पर सबसे योग्य उम्मीदवार का चयन करने का प्रस्ताव अमल में लाया जा रहा है। इसलिए वर्ल्ड बैंक के इतिहास में पहली बार एक भारतीय मूल के अमेरिकी अजय बंगा को अध्यक्ष पद मिला है।
आईबीआरडी और आईडीए के अलावा तीन और संस्थाएं
आईबीआरडी और आईडीए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण संस्थान हैं। इसके अलावा, वर्ल्ड बैंक में तीन और संगठन शामिल हैं। यह आईएफसी (International Finance Corporation - IFC), एमआईजीए (Multilateral Investment Guarantee Agency - MIGA), और आईसीएसआईडी (International Centre for Settlement of Investment Disputes - ICSID) हैं।
अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) विश्व बैंक की निजी क्षेत्र की शाखा है। इसकी स्थापना 1956 में विकसित होते देशों में निजी क्षेत्र के विकास का प्रोत्साहन करने के लिए की गई थी। आईएफसी उभरते बाजारों में निजी कंपनियों को वित्त पोषण, सलाह और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA) की स्थापना 1988 में निवेशकों को राजनीतिक जोखिम बीमा प्रदान करके विकसित हो रहे देशों में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। एमआईजीए नॉन कमर्शियल रिस्क जैसे कब्जा, युद्ध और राजनीतिक हिंसा के विरुद्ध निजी क्षेत्र के निवेशों का बीमा करता है।
Recommended Video

निवेश विवादों के निपटान के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र (ICSID) एक स्वायत्त संगठन है। यह निवेश विवादों के समाधान और मध्यस्थता की सुविधा प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के Ajay Banga World Bank President बनेंगे! अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने किया नॉमिनेट
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications