Ballistic Missiles: क्या होती है बैलिस्टिक मिसाइल? कितनी है भारत की मिसाइलों की मारक क्षमता
उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया में हंगामा मचा हुआ है। वहीं भारत की बात करें तो हमारे डिफेंस खजाने में भी कई तरह के घातक बैलेस्टिक मिसाइल हैं।

Ballistic Missiles: एक बार फिर से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने 18 फरवरी 2023 को इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM Hwasong-15) का परीक्षण किया था। इस मिसाइल परीक्षण के जरिए उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी है। इसके बाद सोमवार को भी पूर्वी सागर की ओर उत्तर कोरिया ने दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें (एसआरबीएम) दागीं। इस पर उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए (KCNA) ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ रणनीति बनाने वालों के विरोध की क्षमता का वास्तविक प्रमाण है।
बीते रविवार को किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका पर भड़क गयी। उन्होंने यूएस पर प्योंगयोंग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और हर एक्शन पर भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे। इस मामले पर जापान के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने भी सोमवार सुबह ट्वीट किया कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। वहीं अमेरिका भी इस परीक्षण से परेशान है। अब सवाल ये है कि बैलिस्टिक मिसाइल आखिर होती क्या है? क्या इसकी मारक इतनी है कि अमेरिका भी डर जाए? क्या भारत के पास भी है ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल? आइए, विस्तार से समझें, बैलिस्टिक मिसाइल के बारे में।
बैलिस्टिक मिसाइल क्या होती है?
बैलिस्टिक मिसाइल उसे कहते हैं जिसका पथ अर्द्ध चंद्राकार या सब ऑर्बिटल होता है। मतलब यह कि जब इसे किसी जगह से छोड़ा जाता है तो यह पहले अपनी जगह से 45 डिग्री के कोण पर पहले ऊपर की तरफ जाती है, फिर यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण नीचे की ओर आती है। बैलिस्टिक मिसाइल का आकार बहुत ही बड़ा होता है लेकिन इसे हवा, पानी या आकाश से कहीं पर भी टारगेट बनाकर दुश्मन पर हमला किया जा सकता है।
इस मिसाइल की सबसे खास बात यह है कि इसमें परमाणु बम को भी ले जाया जा सकता है। वहीं भारत की बात करें तो हमारे पास कई तरह की बैलिस्टिक मिसाइल हैं। जो जमीन, हवा, पानी कहीं से भी आसानी से दागी जा सकती हैं।
धनुष मिसाइल
धनुष मिसाइल पृथ्वी-3 का नौसैनिक वर्जन है। इसे सतह से सतह या शिप से शिप पर मार करने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा विकसित किया गया है। यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। 350 से 600 किमी की रेंज में इसकी मारक क्षमता है। वहीं यह 1000 किलो वजनी तक के परमाणु हथियार को भी ले जाने में सक्षम है।
पृथ्वी मिसाइल
भारतीय सेना के पास पृथ्वी के तीन वैरिएंट्स हैं और ये सभी एक से बढ़कर एक है। ये तीनों भी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। पृथ्वी सतह से सतह पर मार करने वाली टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 150 किलोमीटर है। पृथ्वी-2 सतह से सतह पर मार करने वाले शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है। इसकी रेंज 250 से 350 किलोमीटर है। जबकि पृथ्वी-3 सतह से सतह पर मार करने वाली शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। जिसकी रेंज 350 से 750 किलोमीटर है। ये तीनों मिसाइलें 500 किलो से 1000 किलो वजनी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।
सागरिका के-15, के-4 और के-5
यह तीनों खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। जो सबमरिन बेस्ड लांच मिसाइल है। के-15 मिसाइल की रेंज सबसे कम है। इसकी रेंज लगभग 750 किमी है। यह 9260 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मन की ओर बढ़ती है, जिससे दुश्मन को बचने का मौका भी नहीं मिलता। वहीं के-4 की बात करें तो इसकी रेंज लगभग 3,000 किमी है, जबकि के-5 की रेंज लगभग 5000 किमी है।
अग्नि सीरीज की मिसाइलें
अग्नि 1 से लेकर अग्नि 3 तक सभी मिसाइलें ऑपरेशनल हैं और सीमाओं पर तैनात हैं। जबकि अग्नि-4 तैनाती के लिए तैयार है, और अग्नि-5 की टेस्टिंग की जा रही है। अग्नि-5 की बात करें तो इसकी रेंज लगभग 5000 किलोमीटर है। इसके अलावा भारत में अग्नि-6 मिसाइल पर भी काम जारी है। अग्नि मिसाइल की रेंज 700 किमी से लेकर 8000 किमी तक है। इसकी सभी मिसाइलें अपने साथ परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं।
बराक-8
इसे भारत ने इजराइल के साथ मिलकर विकसित किया है। यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। बराक-8 मिसाइल की रेंज 70 से 90 किमी है। तीन टन वजनी यह मिसाइल 70 किलो वजन के बराबर हथियार ले जाने में सक्षम है।
शौर्य मिसाइल
यह सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 750 से 1900 किलोमीटर है।
प्रहार मिसाइल
Recommended Video

प्रहार देश में ही विकसित एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जो दुश्मन के बंकरों, कमांड और कंट्रोल सेंटरों को पलक झपकते ही नष्ट कर सकती हैं।
इसी तरह भारत में कम रेंज की मार करने वाली कई बैलिस्टिक मिसाइल हैं। जिसकी मारक क्षमता ज्यादा से ज्यादा 150 किमी तक है। जिसमें पृथ्वी वायु रक्षा (PAD), पृथ्वी रक्षा वाहन (पीडीवी), एडवांस वायु रक्षा (एएडी) / अश्विन बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर जैसे मिसाइल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Aircraft Carrier: एयरक्राफ्ट कैरियर पर कैसे उतरते और रुकते हैं तेज रफ्तार लड़ाकू विमान?












Click it and Unblock the Notifications