अगर हुई बारिश तो क्या कहेंगी दिल्ली की लड़कियां
मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही बारिश हो सकती है। बारिश होगी तो फिर दिल्ली की लड़कियां क्या कहेंगी, ये सुन लीजिए
नई दिल्ली। जून में जला देने वाली गर्मी के बाद बारिश आए तो राहत की सांस सभी लेते हैं लेकिन इस बारिश का जितना मजा लड़कियां लेती हैं, शायद ही कोई ले पाए। बारिश के बाद तो खैर लड़कियां भीगने निकल ही जाती हैं लेकिन खबर मिल जाए कि बारिश होने वाली है तो फिर ये कुछ बातें हर लड़की के मुंह से सुनी जा सकती हैं।


पहली बारिश और दिल्ली की लड़की
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार शाम को बारिश हो सकती है। बारिश होगी तो फिर दिल्ली की लड़कियां क्या कहेंगी, ये सुन लीजिए और साथ में ट्रक पर शायरी लिखने वाले टोनी पेंटर ने भी बारिश के मौसम में लड़कियों की बातचीत पर शायरी लिख भेजी है। टोनी की शायरी की बानगी भी देख लीजिए..
इस मौसम की पहली फुहारों में जैसे चिंगारी कोई भड़की
जब होती है पहली बारिश तो क्या कहती है दिल्ली की लड़की

यू नो, आई लव काले-काले बादल
सबसे पहले तो बादल होते ही दूसरे शहर की दोस्त को कॉल या मैसेज "ओ वाऊ, कित्ता रोमेंटिक मौसम है, मजा आ गया. मेरे को बचपन से ही बारिश का मौसम बहुत पसंद है। बारिश की बूंदों में तो एकदम जन्नत की फीलिंग आती है।
प्रिया यू नो,
हर तरफ हैं काले-काले बादल, दिन में ही अंधेरा छा गया
फिर जो मैं भीगी हूं जमकर, मम्मी कसम मजा आ गया

यार, इस बारिश के साथ पकौड़े... मुआह
बारिश के साथ अगर खाने में कोई चीज सबसे ज्यादा पसंद की जाती है तो वो हैं पकोड़े। जैसे ही पड़ोस में रहने वाली दोस्त को कॉल कर अपने यहां आने के लिए कहा जाएगा तो उधर से सबसे पहले सवाल आएगा 'पकोड़े खिलाएगी क्या?'
ये बारिशें यहां रोज आती नहीं,
सुहाने मौसम के दिन हैं बहुत थोड़े
भीगने का मजा हो जाएगा डबल
आ जाओ मिलकर खाएंगे पकौड़े।

इस बारिश में भी सिंगल
बारिश के साथ सिंगल लड़कियों को अपनी दोस्तों के तंज सुनने को बहुत मिलते हैं। बारिश शुरू होगी और फोन पर किसी दोस्त का मैसेज आ जाएगा 'हाय, ये मौसम और तू अकेली, आखिर ऐसा कब तक चलेगा सहेली'
ये दीवाना मौसम और आज तू भीगे अकेली
खूब आएगा मजा, बुलाओ हमको भी हवेली

स्कूटी लेके इंडिया गेट चलते हैं..
दिल्ली में बारिश हो तो लड़कियों को सबसे पहले याद आता है इंडिया गेट। तुरंत दोस्तों को फोन और स्कूटी उठाकर इंडिया गेट। बारिश में इंडिया गेट पर खुली जगह में 'छईछप्पाछई छप्पाकेछई पानियों पे छींटे उड़ाती हुई लड़की' वाली फील के साथ।
इत्ता रोमेंटिक मौसम है और उसपर है आज है मेरी डेट
वहीं करेंगे छप्पक-छई, चल ना चलते हैं इंडिया गेट

छत पर जोर से चिल्लाना
बारिश में छर पर नहाना और चिल्लाना भी लड़कियों की एक खास आदत होती हैं। वो उस वक्त को एकदम अपने अंदाज से जीना चाहती हैं। वो खुद को 'मेरे ख्वाबों में जो आए, आकर मुझे छेड़ जाए'
तेज-तेज बारिश और मैं छत पर घूमूं गोल-गोल
आज तो ऐसा लगता है, मैं ही हूं डीडीएलजे की काजोल

आज तो मौसम, मतलब.. ऑसम
बारिश के साथ-साथ अकसर मम्मी से सुनना पड़ता है कि ज्यादा मत भाग, बाल खराब हो जाएंगे, सर्दी लग जाएगी लेकिन बारिश में भीगने पर किसी की सुनना लड़कियों को अच्छा नहीं लगता।
ओ मम्मा, मुझे नहीं अच्छा लगता है हर बात पर नहीं-नहीं
आज तो मैं भीगूंगी जरूर, हाय, ऐसा मजा तो कहीं नहीं












Click it and Unblock the Notifications