Vishwa Hindi Diwas 2025: 'हिंदी और हिंदुस्तान दोनों को बढ़ाएं आगे', अपनों के भेजें ये खास संदेश
Vishwa Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में हमेशा 14 सितंबर की तारीख याद आती है लेकिन आपको बता दें कि साल में दो बार हिंदी दिवस आता है। 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' होता है, जबकि 14 सितंबर को भारत 'हिंदी दिवस' मनाता है।
दोनों दिनों का उद्देश्य केवल हिंदी भाषा को महत्व और बढ़ावा देना है।यह दिन हिंदी भाषा को उसकी वैश्विक पहचान को बढ़ाने और इसे एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है।

2025 में विश्व हिंदी दिवस की थीम "एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज़" है, जिसका मकसद विविध समुदायों को एकजुट करने में हिंदी की भूमिका पर जोर देना है।
अपनों के भेजें दिल छू लेने वाले संदेश और दिन बनाएं यादगार (Vishwa Hindi Diwas 2025)
आज के दिन आप हिंदी भाषा में ज्यादा से ज्यादा स्लोगन और मैसेज लोगों को भेजिए, ये भी एक जरिया है भाषा के प्रचार और प्रसार का, यकीन मानिए इससे आपका दिन बेहद ही यादगार बन जाएगा।...
- हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, हमारी पहचान है। इसे संजोएं, बढ़ाएं और विश्व स्तर पर इसका प्रसार करें। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिंदी हमारी संस्कृति का गौरव है। इसे सशक्त बनाएं, विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिंदी को अपनाएं और इसे दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- हिंदू, हिंदी और हिंदुस्तान... सबको आगे बढ़ाएं, विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- "आओ हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।"विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
- "संकल्प लें हिंदी से दुनिया को जोड़ेंगे!"विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
हिंदी दिवस पर पढ़ें कुमार विश्वास की लोकप्रिय पंक्तियां (Vishwa Hindi Diwas 2025)
- 'औषधि चली आओ चोट का निमंत्रण है
- बांसुरी चली आओ, होंठ का निमंत्रण है'
कुमार विश्वास की लोकप्रिय पंक्तियां (Vishwa Hindi Diwas 2025)
- 'तुमने शाने पर सिर रखकर, जब देखा फिर से एक बार
- जुड़ गया पुरानी वीणा का, जो टूट गया था एक तार'
हिंदी-दिवस (Vishwa Hindi Diwas 2025)
- जबकि हर साँस मेरी, तेरी वजह से है माँ,
- फिर तेरे नाम का दिन एक मुक़र्रर क्यूँ है?
------------------------------------------------------------------------------------------------------
हिंदी दिवस पर पढ़ें गोपाल दास नीरज की लोकप्रिय पंक्तियां (Vishwa Hindi Diwas 2025)
- 'औरों का धन सोना चांदी
- अपना धन तो प्यार रहा
- दिल से जो दिल का होता है
- वो अपना व्यापार रहा'
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
- जितना कम सामान रहेगा
- उतना सफ़र आसान रहेगा
- जितनी भारी गठरी होगी
- उतना तू हैरान रहेगा
वनइंडिया हिंदी परिवार भी अपने सभी पाठकों विश्वहिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।












Click it and Unblock the Notifications