पुलिस बनी दबंग, जमकर लगाए सलमान खान के गानों पर ठुमके, देखें वीडियो
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें न्यूजीलैंड की पुलिस सल्लू की फिल्म दबंग के गाने पर डांस कर रही है।
नई दिल्ली। फिल्म दबंग में बॉलीवुड हीरो सलमान खान ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाकर हर किसी को फिर से अपना मुरीद बना लिया था। लोग जमकर सलमान खान के गानों पर थिरकते हैं लेकिन जब विदेशी और वो भी पुलिस वाले सलमान खान के गाने पर ठुमके लगाए तो जाहिर है हर कोई हैरान तो होगा ही।
दरसअल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें न्यूजीलैंड की पुलिस सल्लू की फिल्म दबंग के गाने पर डांस कर रही है। गाने के बोल हैं 'पांडे जी बजाय सीटी'।
पुलिस भी नाचने लगी सलमान के गाने पर
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर के पुलिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में यहां रहने वाले भारतीयों के लिए दीवाली सेलीब्रेशन ऑर्गनाइज किया था। जहां पुलिस वालों ने सलमान के हिट सांग पर जमकर ठुमके लगाए और हर किसी को मोह लिया।
देखें वीडियो













Click it and Unblock the Notifications