रणपीर-दीपिका के गाने पर परफॉर्म करते स्‍केटिंग चैंपियंस

मॉस्‍को। पिछले दिनों यूरोपियन फिगर स्‍केटिंग चैंपियनशिप के दौरान जो नजारा लोगों को देखने को मिला वह अद्भुत होने के साथ ही साथ हैरान करने वाला भी था।

Tatiana-Volosozhar-Maxim-Trankov-bollywood-song

रूस और भारत की दोस्‍ती दुनिया से छिपी नहीं है लेकिन बॉलीवुड की वजह से यह दोस्‍ती एक कदम और आगे बढ़ी है। स्‍केटिंग चैंपियनशिप के दौरान रशियन स्‍केटिंग चैंपियंस टाटिना वोलोशोजार और मैक्सिम ट्रानकोव ने 30 जनवरी को बॉलीवुड की जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक गाने पर परफॉर्मेंस दी।

यह आईस स्‍क‍ेटिंग थी और ऐसे में इनके लिए इस गाने पर परफॉर्म करना बहुत आसान नहीं था। दोनों ने फिल्‍म रामलीला के गाने 'ढोल बाजे' पर अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया।

टाटिना इस दौरान भारतीयता के रंग में रंगी नजर आईं और दोनों ने परफॉर्मेंस के दौरान जो स्‍टंट किए उन स्‍टंट को बॉलीवुड एक्‍टर्स के लिए करना भी काफी मुश्किल होगा।

देखिए यह वीडियो और अगर आपको इस गाने में दीपिका की परफॉर्मेंस अच्‍छी लगती है तो फिर आप निश्चित तौर पर अपना इरादा बदलने को मजबूर हो जाएंगे।

वैसे हम आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब टाटिना और मैक्सिम ने इस तरह की धड़कन रोक देने वाली परफॉर्मेंस दी है। यह दोनों पति पत्‍नी हैं और इनके कई स्‍टंट हर बार लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+