#UttarakhandEarthquake: भूकंप आने से पहले ही रखें इन बातों का ख्याल तो नहीं होंगे परेशान
सोमवार देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि कहीं से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
नई दिल्ली। सोमवार देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि कहीं से कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पीएम मोदी ने भूकंप को लेकर हालात का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बातचीत की और NDRF की 4 टीमें उत्तराखंड रवाना कर दी गई हैं।

भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसके आने की सूचना हमें पहले से नहीं होती है। भूकंप को लेकर वैज्ञानिक अब तक सटीक अनुमान नहीं लगा पाये हैं। लेकिन अगर हम थोड़ी सी सतर्कता बरतें तो भूकंप के दौरान होने वाले बड़े नुकसान को बचाया जा सकता है।
सेफ्टी टिप्स
- अपने घरों की दीवारों और छतों में अगर दरार पड़ी हों तो उसकी मरम्मत जरूर कराएं।
- भवन निर्माण के लिए पक्के इलाके में प्रासंगिक बीआईएस संहिताओं का पालन करें।
- दीवारों पर लगे शेल्फों को सावधानी से कसें।
- भारी चीजों जैसे तस्वीर तथा शीशे आदि को, बिस्तर, सोफा, डाइनिंग टेबल, बेंच, आदि से दूर लगायें, वहां मत लगायें जहां लोग बैठते हों।
- खराब या दोषपूर्ण बिजली की तारों तथा लीक करने वाले गैस कनेक्शनों की मरम्मत कराएं, जिनसे आग लगने के जोखिम की संभावना होती है।
- पानी गर्म करने का हीटर, एलपीजी सिलेंडर आदि को दीवार के साथ अच्छी तरह कसवाएं बंधवाएं अथवा फर्श पर बोल्ट कसवा के उन्हें सुरक्षित बनाएं।
- घर के अंदर तथा बाहर सुरक्षित स्थानों को तलाश कर रखें। यदि भूकंप आये, तो आप सीधे उसी स्थान पर जायें।
- कुछ सुरक्षित स्थान- मजबूत खाने की मेज, बिस्तर के नीचे। किसी भीतरी दीवार के साथ।
- उस जगह से दूर जाना जहां खिड़की, शीषे, तस्वीरों से कांच गिरकर टूट सकता हो अथवा जहां किताबों के भारी शेल्फ अथवा भारी फर्नीचर नीचे गिर सकता हो।
- खुले क्षेत्र में बिल्डिंग, पेड़ों, टेलीफोन, बिजली की लाइनों, फ्लाईओवरों तथा पुलों से दूर रहें।
- आपातकालीन टेलीफोन नंबरों को याद रखें (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, तथा पुलिस आदि के टेलीफोन नंबर)।
- Must Read: भूकंप आए तो क्या करें, क्या न करें!












Click it and Unblock the Notifications