UP Election 2017: ये हैं बिलासपुर विधानसभा की खास बातें
बिलासपुर। रामपुर जिले के अतंर्गत बिलासपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा की 36वीं सीट है। यहां अब तक कांग्रेस 5 बार, समाजवादी पार्टी 2 बार और भारतीय जनता पार्टी 1 बार चुनाव जीत चुकी है।

यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई। बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से 15 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर थी।
वहीं बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर थी।
2012 के चुनाव परिणाम
- विजेता- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय कपूर
- प्राप्त मत- 52,818
- मत प्रतिशत-27,2%
- उप विजेता- समाजवादी पार्टी की बीना भारद्वाज
- प्राप्त मत-42,641
- मत प्रतिशत- 21.36%
- प्राप्त मतों का अंतर- 10,177
- यह सीट सामान्य है।
- 2012 विधानसभा के चुनाव में इस सीट पर 2,95,959 मतदाता थे।












Click it and Unblock the Notifications