उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: बेहट सीट (जनरल) के बारे में जानिए

सहारनपुर जिले में स्थित बेहट, उत्तर प्रदेश विधानसभा की पहली सीट है। सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेहट को 2008 में विधानसभा सीट बनाया गया था। 2008 से पहले बेहट सरसावा विधानसभा क्षेत्र में आता था।

बेहट अनारक्षित विधानसभा सीट है। 2012 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी महावीर सिंह राणा को इस सीट से जीत मिली थी।

behat up assembly seat

बेहट विधानसभा सीट के वोटर्स

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बेहट विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,03,273 पंजीकृत वोटर्स हैं। इनमें से पुरुषों की संख्या 1,64,139 है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1,39,133 है।

2012 में बसपा ने जीती थी बाजी

2012 के विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर में बसपा के महावीर सिंह राणा ने कांग्रेस के कैंडिडेट नरेश को महज 514 वोटों के अंतर से हराया था।

उस चुनाव में महावीर सिंह राणा को 70,274 वोट मिले थे जबकि नरेश सैनी के पक्ष में 69,760 वोट गिरे थे। कुल 72.92 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया था।

2012 के विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उमर अली खान रहे। उनको 47,366 वोट मिले। उनको 2017 के चुनाव में सपा ने फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। उमर अली खान जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के दामाद हैं।

विधानसभा सीट का नाम: बेहट

  • यह यूपी की पहली विधानसभा सीट है।
  • जिला: सहारनपुर (सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र)
  • क्षेत्रफल: 3,689 वर्ग किमी (ग्रामीण क्षेत्र 3,582 वर्ग किमी)
  • जनसंख्या: 34,66,382 (78% सामान्य, 22% एससी, 0% एसटी)
  • साक्षरता: 60%
  • शहरी क्षेत्र: 30%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+